मुकेश कुमार-सिराज की घातक गेंदबाजी भी बेअसर, न्यूजीलैंड ए ने भारतीय गेंदबाजों को धोकर ठोक दिए 424 रन

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड दौरे पर इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीट दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेला जा रहा है। टीम इंडिया को सीनियर टीम को टेस्ट सीरीज से पहले तैयारी करनी है, इसलिए इस मैच में कई बड़े नाम उतरे हैं।

यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल और आकाश दीप जैसे खिलाड़ी इंडिया ए हिस्सा हैं।

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ए ने 346 रन बनाए थे। इसमें ध्रुव जुरेल ने शानदार 105 रनों की शतकीय पारी खेली। देवदत्त पडिक्कल ने 80 रन बनाए जबकि तेज गेंदबाज आकाश दीप ने बल्ले से सरप्राइज देते हुए 68 रनों की अहम पारी खेली।

13/3 से न्यूजीलैंड ए की जोरदार वापसी

जवाब में न्यूजीलैंड ए की शुरुआत बेहद खराब रही और सिर्फ 13 रन पर 3 विकेट गिर गए। लगा कि इंडिया ए मैच में हावी हो जाएगा, लेकिन इसके बाद चौथे विकेट के लिए 200 से ज्यादा रनों की बड़ी साझेदारी ने मैच का रुख बदल दिया। एक समय 369 रन पर 9 विकेट गिर चुके थे, लेकिन आखिरी विकेट ने 50 से ज्यादा रन जोड़कर स्कोर को 424 रन तक पहुंचा दिया। इस तरह न्यूजीलैंड ए को 78 रनों की बढ़त मिल गई।

मुकेश का पंजा, सिराज के 4 विकेट

इंडिया ए के लिए गेंदबाजी में मुकेश कुमार हीरो रहे। उन्होंने 29 ओवर में 85 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। मोहम्मद सिराज ने भी 35 ओवर में 118 रन देकर 4 विकेट झटके। एक विकेट वॉशिंगटन सुंदर को मिला, जबकि आकाश दीप और मानव सुथार खाली हाथ रहे। न्यूजीलैंड के लिए मैथ्यू बोयले ने 110 और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने 93 रन बनाए।

यशस्वी का फ्लॉप शो जारी, बढ़ी टेंशन

अब सभी की निगाहें इंडिया ए की दूसरी पारी पर हैं, खासकर यशस्वी जायसवाल पर। यशस्वी का फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है। पहली पारी में वह खाता भी नहीं खोल पाए थे। पहले अनऑफिशियल टेस्ट में भी उन्होंने 17 और 5 रन ही बनाए थे। रणजी में भी उनका बल्ला खामोश रहा है। टेस्ट सीरीज से पहले खुद को साबित करने के लिए उनके पास ज्यादा से ज्यादा तीन पारियां ही बची हैं।

Leave a Comment