ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क दुनिया के नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज बन गए हैं. आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में स्टार्क पहली पोजिशन पर पहुंच गए. इस खिलाड़ी ने साउथ अफ्रीका के मार्को यानसन को पछाड़ जो पिछले टेस्ट मैच में ही नंबर 1 बने थे.
(फोटो-पीटीआई)

मिचेल स्टार्क साउथ अफ्रीका सीरीज के दौरान दूसरे स्थान पर थे लेकिन दूसरे टेस्ट में उन्होंने 9 विकेट लेकर मार्को यानसन को पछाड़ दिया. मार्को यानसन अब दूसरे और न्यूजीलैंड के मैट हेनरी तीसरे स्थान पर हैं. (फोटो-पीटीआई)

मिचेल स्टार्क अपने टेस्ट करियर में दूसरी बार नंबर 1 रैंकिंग तक पहुंचे हैं. इससे पहले ये खिलाड़ी अगस्त में नंबर 1 रैकिंग तक पहुंचा था. (फोटो-पीटीआई)

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में एक बड़ी खबर साइमन हार्मर को लेकर है. हार्मर ने 9 खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए टॉप 10 में एंट्री हासिल कर ली है. हार्मर 817 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ 7वें स्थान पर पहुंच गए हैं. (फोटो-पीटीआई)

साइम हार्मर ने साउथ अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज जिताने में अहम भूमिका अदा की. उन्होंने केपटाउन में खेले गए आखिरी टेस्ट में 10 विकेट हासिल किए थे. (फोटो-पीटीआई)