भारतीय टीम ने ODI में बनाया छक्कों का नया रिकॉर्ड, 3 मैचों की सीरीज में इंग्लैंड को पछाड़ा

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने कमाल कर दिया है। भारत की टीम ने इस सीरीज में कुल 45 छक्के जड़ दिए हैं जोकि एक रिकॉर्ड है। तीन मैचों की वनडे सीरीज में इससे पहले कभी भी इतने छक्के नहीं लगे थे।

भारत ने ऐसा करके रिकॉर्ड बुक में बड़े अक्षरों में अपना नाम दर्ज कराया है। इस सीरीज से पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड जिस टीम के पास था उसका नाम इंग्लैंड है। साल 2021 में इंग्लिश टीम ने भारत के खिलाफ भारतीय सरजमीं पर ही कुल 37 छक्के जड़ दिए थे। पांच सालों तक यह तीन मैचों की वनडे सीरीज में सर्वाधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड बना रहा, जिसे 3 अक्टूबर 2026 को भारत ने तोड़ दिया है।

ओवरऑल वनडे सीरीज (जिसमें पांच मैचों की सीरीज और तीन मैचों की सीरीज भी शामिल है) में भारत छक्का जड़ने के मामले में पांचवें नंबर पर है। एक वनडे द्विपक्षीय सीरीज में सर्वाधिक छक्के जड़ने के मामले में ऑस्ट्रेलिया नंबर वन पर मौजूद है। साल 2013 में भारतीय सरजमीं पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 6 मैचों की वनडे सीरीज हुई थी, जिसमें कई रिकॉर्ड बने और टूटे थे। रोहित शर्मा का एक दोहरा शतक भी इसी सीरीज में आया था। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया था जो आज तक बरकरार है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ सभी 6 मैचों में कुल 66 छक्के जड़ दिए थे। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज की टीम है, जिसने साल 2015 में पांच मैचों की सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ अपने घर पर 66 छक्के जड़ दिए थे। वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया की बराबरी की थी, लेकिन उसे तोड़ नहीं सकी थी। साउथ अफ्रीका इस सूची में तीसरे स्थान पर है। साल 2023 में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई सीरीज में 5 मैचों में 55 छक्के जड़ दिए थे। यह मैच उनकी घरेलू सरजमीं पर हुआ था। इंग्लैंड इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है, जिसने साल 2019 में पाकिस्तान के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की थी और पांच मैचों की सीरीज में कुल 45 छक्के जड़ दिए थे। यह सीरीज इंग्लैंड में ही खेली गई थी। भारत तीन मैचों में 45 छक्कों के साथ इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर है। खास बात यह है कि टीम इंडिया ने कुल 3 मैचों में ही इतने छक्के जड़ दिए।

किसी ODI बाइलेटरल सीरीज में एक टीम द्वारा सबसे ज्यादा छक्के

66 ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, भारत में 2013 (6 मैच)

66 वेस्टइंडीज़ बनाम इंग्लैंड, वेस्टइंडीज़ में 2019 (5 मैच)

55 साउथ अफ़्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ़्रीका में 2023 (5 मैच)

45 इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, इंग्लैंड में 2019 (5 मैच)

45 भारत बनाम वेस्टइंडीज़, भारत में 2026 (3 मैच)

इसके बाद 3 मैचों की सीरीज़ में सबसे ज़्यादा छक्के इंग्लैंड ने भारत के ख़िलाफ़ भारत में 2021 में लगाए थे (37 छक्के)।

Leave a Comment