भारतीय क्रिकेटर के लाखों के बैट ग्राउंड से हुए चोरी

भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर के बैट ग्राउंड से चोरी हो गए, जिनकी कीमत लाखों में थी. इसकी जानकारी खुद क्रिकेटर ने वीडियो शेयर कर दी. उन्होंने बताया कि उनके कुल 3 बैट ग्राउंड से चोरी हुए हैं, जहां वह अभ्यास कर रहे हैं.

34 वर्षीय चाहर काफी समय से नेशनल टीम में जगह नहीं बना पा रहे हैं.

दीपक चाहर ने वीडियो शेयर करते हुए कहा, “कल शाम को मेरे 3 बैट ग्राउंड से चोरी हो गए. अब जिसने चुराए, उसे पता तो नहीं कि कितने महंगे बैट थे. 3 बैट डेढ़ लाख रुपये के हैं. अब वो जाकर बेच देगा या टेनिस बॉल से खेलेगा. भाई मेरे से ही पैसे ले लेता, मैं दे देता.”

‘पुलिस के पास शिकायत करूं’

चाहर ने आगे कहा, “मेरे पास अब 3 ऑप्शन हैं. या तो मैं पुलिस में शिकायत करूं. योगी जी के पास जाऊं या मोदी जी के पास. या सीधे भगवान से ही बोलूं कि जिसने बैट चुराए हैं उन्हें सद्बुद्धि दे कि वो मेरे बैट दे जाए.”

चाहर के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए वनडे और टी20 इंटरनेशनल खेला है, हालांकि वह लंबे समय से टीम में जगह नहीं बना पा रहे हैं. भारतीय टीम अभी वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और एशियन गेम्स में खेल रही है, लेकिन किसी टीम में उनकी जगह नहीं बन पाई.

दीपक चाहर ने भारत के लिए 13 वनडे खेले हैं, जिसमें 16 विकेट लिए हैं. उन्होंने 25 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 31 विकेट लिए हैं. उन्होंने भारत के लिए आखिरी वनडे दिसंबर, 2022 और आखिरी टी20 दिसंबर, 2023 में खेला था.

आईपीएल में दीपक चाहर मुंबई इंडियंस टीम में शामिल है, जिन्होंने पिछले संस्करण 8 मैचों में 8 विकेट लिए थे. इससे पहले वह लगातार 6 साल चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले थे. उन्होंने 2016 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए आईपीएल डेब्यू किया था. आईपीएल में अभी तक खेले 103 मैचों में उन्होंने 96 विकेट लिए हैं.

Leave a Comment