भारत के खिलाफ T20I सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को झटका, मार्क चैपमैन-जकारी फॉल्क्स बाहर

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। मार्क चैपमैन और जकारी फॉल्क्स चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गए हैं। चैपमैन को हैम्स्ट्रिंग की चोट है और फॉल्क्स को कूल्हे में दिक्कत है।

इन दो खिलाड़ी की जगह ऑलराउंडर जोश क्लार्कसन और तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर को मौका मिला है।

पिछले महीने यूरोपियन टी20 लीग के दौरान चैपमैन की बाईं हैमस्ट्रिंग में चोट (टियर) लग गई थी, लेकिन अब वह भारत के खिलाफ होने वाले वनडे मैचों के लिए उपलब्ध होने की राह पर हैं। हाल ही में कैंटरबरी मेन्स की ट्रेनिंग के दौरान फॉल्क्स के दाहिने कूल्हे में चोट लग गई थी और उनके मैदान पर वापसी का समय अभी तय नहीं है।

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड स्क्वाड

मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, बेवोन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर।

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भिड़े थे भारत-न्यूजीलैंड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस साल की शुरुआत में पुरुष टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला गया था। भारत ने 96 रनों से शानदार जीत हासिल की थी। पहला टी20 क्राइस्टचर्च में 22 अक्टूबर को खेला जाएगा। दूसरा टी20 भी क्राइस्टचर्च में ही 24 अक्टूबर को खेला जाएगा। 27 अक्टूबर को वेलिंग्टन में तीसरा टी20 खेला जाएगा। चौथा टी20 30 अक्टूबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा। पांचवां टी20 हैमिल्टन में 1 नवंबर को खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड सीरीज के लिए भारत का टी20 स्क्वाड

भारत का आगामी न्यूजीलैंड दौरे के लिए टी20 टीम का ऐलान हो गया है। इस टीम में सबसे बड़ी बात है कि भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई है। भुवी 4 साल बाद भारतीय टीम में लौटे हैं। वहीं जसप्रीत बुमराह इस टीम का हिस्सा नहीं हैं।

Leave a Comment