भयंकर रिकॉर्ड बनेंगे तो कई अद्भुत टूट जाएंगे, कौन खेलेगा T20 विश्व कप 2028? सबसे रोमांचक शेड्यूल का ऐलान

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2028 के लिए अफ्रीका रीजन का क्वालिफायर मैच नाइजीरिया में खेला जाएगा। इस राउंड में कुल 6 टीमें शामिल होंगी और अंत में टॉप 2 टीमें मेन राउंड में जगह बनाएंगी।

20 अक्टूबर से अबुजा में दो जगहों पर 8 दिनों में 15 मैच खेले जाएंगे। दुनियाभर के फैंस आईसीसीटीवी पर ये मुकाबले देख सकते हैं। हालांकि, भारतीय फैंस को ये मैच देखने के लिए फैनकोड का सब्सक्रिप्शन लेना होगा।

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप सब-रीजनल अफ्रीका क्वालिफायर सी 18 से 26 अक्टूबर तक नाइजीरिया के अबुजा में होगा। इसमें लेसोथो, मोजाम्बिक, नाइजीरिया, द गाम्बिया, युगांडा और जाम्बिया एनसीएफ ओवल 1 और एनसीएफ ओवल 2 ग्राउंड पर 15 मैच खेलेंगे। 6 टीमें सिंगल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेलेंगी, जिसमें टॉप 2 टीमें 2027 में आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप अफ्रीका रीजनल फाइनल में पहुंचेंगी। तंजानिया, घाना, रवांडा और केन्या ने अफ्रीका के पहले 2 सब-रीजनल क्वालिफायर के जरिए रीजनल फाइनल में अपनी जगह पहले ही पक्की कर ली है।

नाइजीरिया क्रिकेट प्रेसिंडेंट ने जताई खुशी

नाइजीरिया क्रिकेट फेडरेशन के प्रेसिडेंट उई अकपाटा ने कहा, ‘नाइजीरिया क्रिकेट फेडरेशन की ओर से मैं देश की राजधानी अबुजा के खूबसूरत शहर में हो रहे आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप सब-रीजनल अफ्रीका क्वालिफायर सी में आपका दिल से स्वागत करता हूं। लेसोथो, मोजाम्बिक, नाइजीरिया, द गाम्बिया, युगांडा और जाम्बिया की हमारी टैलेंटेड टीमों के साथ-साथ अधिकारियों, सपोर्टर्स और स्टेकहोल्डर्स का स्वागत करना हमारे लिए खुशी की बात है।’

दुनिया को टैलेंट दिखाने के लिए तैयार

उई अकपाटा ने कहा, ‘यह टूर्नामेंट सिर्फ एक कॉम्पिटिशन से कहीं ज्यादा, अफ्रीका के क्रिकेटिंग भविष्य और ग्लोबल स्टेज पर नाइजीरिया की बढ़ती भूमिका का जश्न है। हमारी मशहूर जगहें, जो परंपरा से जुड़ी हैं और उत्साह से भरी हैं। दुनिया को आपकी स्किल और टैलेंट दिखाने के लिए तैयार हैं। क्रिकेट पूरे नाइजीरिया और हमारे कॉन्टिनेंट में फल-फूल रहा है, देशों को एकजुट कर रहा है और हमारे युवाओं को प्रेरित कर रहा है और यह क्वालिफायर, जिसमें सभी भाग लेने वाले देशों के स्टार्स शामिल हैं, उस सफर में एक गर्व की बात है।’

क्वालिफायर राउंड में शामिल होने वाली टीमें

लेसोथो: त्सेपिसो डेविड चाओना (कप्तान), जबुलानी मतजात्जे, लेफुलेरे मोनन्थेन, एजाज पटेल, मपीटी लेरोथोली, टंकी खेत्सी, चाचोल त्लाली, लेबोना लिओकाओके, मोमेदुवेश पटेल, खौता मालेई, थामे ग्लैडविन, बहलाकोआना मेजारो, मोहम्मद खान, मोहम्मद इंशाफ फारूक।

मोजाम्बिक: अगोस्टिन्हो नविचा (कप्तान), फारुक न्हादुएट, लौरेंको सोलोमोन, जोस बुलेले, कैमाटे बेज, विएरा टेम्बो, गोम्स फ्रेडरिको गोम्स, लौरेनो सिमांगो, मानुसुर अल्गी, जोस जोआओ, जोआओ हुओ, चार्ल्स म्बेबे, क्वेलिडो उकेओ, एमर्सन नदज़ुटे।

नाइजीरिया: चीमा अकाचुक्वू (कैप्टन), पीटर अहो, आइज़ैक डैनलाडी, एलोचुक्वू न्डुबुडेम, मिरेकल अखिग्बे, सिल्वेस्टर ओकेपे, सेलिम सलाउ, अली रहमोन, अब्दुल्लाही इस्माइल, केनेथ बोनिफेस, आइज़ैक ओकेपे, अब्दुलमुमुनी मोहम्मद, करीम रिडवान, विंसेंट एडवोये।

द गाम्बिया: बुबाकार कुयातेह (कैप्टन), मुहम्मद मंगा, मोदौ बोजांग, मूसा जोबार्टेह, अनिरू कोंटेह, अलीउ गिब्बा, मलंग टूरे, डेविड डेम्बा, उस्मान बाह, पा असन फेय, मुस्तफा सुवारेह, फ्रैंक कैंपबेल, फालू थोर्प, आंद्रेह जरजू।

युगांडा: रियाज़त अली शाह (कैप्टन), रॉबिन्सन ओबुया, पायस ओलोका, साइरस काकुरु, अल्पेश रामजानी, मियाजी जुमा, एनॉक कासैजा, केनेथ वैसवा, राघव धवन, गेराल्ड ओलिपा, सुमीत वर्मा, जोसेफ बगुमा, चार्ल्स मुसेमेज़ा, अनस मिर्ज़ा।

ज़ाम्बिया: जाविद पटेल (कप्तान), जाकिर पटेल, जोएबभाई चंद, ज़ाहिरभाई पटेल, ज़ाकिरहुशेन पटेल, चिम्या चिलेक्वा, सोएब पेंडी, वसीमकरम चंद, महमद दादाभाई, इस्माइल कारा, शैड्रेक मलामा, रॉबर्ट लुंगू, मुसोंडा याम्बायाम्बा, जोसेफ़ ज़ुलु।

ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप सब-रीजनल अफ़्रीका क्वालिफायर सी शेड्यूल

मंगलवार, 20 अक्टूबर

09:30 – युगांडा बनाम ज़ाम्बिया, NCF ओवल 1

13:50 – लेसोथो बनाम मोज़ाम्बिक, NCF ओवल 1

13:50 – नाइजीरिया बनाम द गाम्बिया, NCF ओवल 2

बुधवार, 21 अक्टूबर

09:30 – मोज़ाम्बिक बनाम द गाम्बिया, NCF ओवल 1

09:30 – लेसोथो बनाम युगांडा, NCF ओवल 2

13:50 – ज़ाम्बिया बनाम नाइजीरिया, NCF ओवल 1

शुक्रवार, 23 अक्टूबर

09:30 – नाइजीरिया बनाम मोज़ाम्बिक, NCF ओवल 1

09:30 – ज़ाम्बिया बनाम लेसोथो, NCF ओवल 2

13:50 – द गाम्बिया बनाम युगांडा, NCF ओवल 2

शनिवार, 24 अक्टूबर

09:30 – युगांडा बनाम मोज़ाम्बिक, NCF ओवल 2

13:50 – द गाम्बिया बनाम ज़ाम्बिया, NCF ओवल 1

13:50 – लेसोथो बनाम नाइजीरिया, NCF ओवल 2

रविवार, 25 अक्टूबर

09:30 – द गाम्बिया बनाम लेसोथो, NCF ओवल 1

09:30 – मोज़ाम्बिक बनाम ज़ाम्बिया, NCF ओवल 2

13:50 – नाइजीरिया बनाम युगांडा, NCF ओवल 1

Leave a Comment