शाहीन अफरीदी की अगुवाई वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय श्रीलंका और इंग्लैंड के खिलाफ ट्रॉई सीरीज खेल रही है। पाकिस्तान इस ट्राई सीरीज का मेजबान है। सीरीज का पहला मैच पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ आसानी से जीता।
इस ट्राई सीरीज के बीच खबर आ रही है कि पाकिस्तान की टीम एक मैच के लिए अपनी जर्सी का रंग बदलेगी। जी हां, पाकिस्तानी खिलाड़ी पिंक जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे। पीसीबी ने इस खास दिन के लिए 25 अक्टूबर की तारीख तय की है, जब ट्राई सीरीज का चौथा मैच पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। आइए जानते हैं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने यह फैसला क्यों लिया-
पाकिस्तान क्रिकेट टीम क्यों पहनेगी पिंक जर्सी?
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) 25 अक्टूबर को पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच होने वाले चौथे ODI को ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस के लिए डेडिकेट करेगा। इस इंटरनेशनल मैच का इस्तेमाल यह बताने के लिए किया जाएगा कि जल्दी पता लगाना और समय पर इलाज कितना जरूरी है। इस मौके पर लाहौर का गद्दाफी स्टेडियम गुलाबी रंग में दिखेगा, क्योंकि PCB अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी पहल के तहत ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस डे मना रहा है। यह कैंपेन पिंकटोबर के साथ होगा, जो इंटरनेशनल लेवल पर मनाया जाने वाला ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस महीना है।
खिलाड़ियों की जर्सी के अलावा स्टंप्स और अन्य चीजें भी होगी पिंक
मैच के दौरान पाकिस्तान के खिलाड़ी खास तौर पर डिजाइन की गई पिंक किट पहनेंगे, जबकि इंग्लैंड टीम के सदस्यों, मैच अधिकारियों और कमेंटेटरों को मरीजों और सर्वाइवर्स के साथ एकजुटता दिखाने के लिए पिंक रिबन पहनने के लिए बढ़ावा दिया जाएगा। यह पहल खिलाड़ियों के कपड़ों से आगे बढ़ेगी, जिसमें गेम के दौरान पिंक-ब्रांडेड स्टंप का इस्तेमाल किया जाएगा। ब्रेस्ट कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने वाले मैसेज स्टेडियम की बड़ी स्क्रीन और LED पेरिमीटर बोर्ड पर भी दिखाए जाएंगे। कमेंटेटर लाइव ब्रॉडकास्ट के दौरान कैंपेन के मैसेज को और मजबूत करेंगे, जिससे PCB को पाकिस्तान और विदेश दोनों जगह दर्शकों तक पहुंचने में मदद मिलेगी। इस पहल का मकसद इंटरनेशनल क्रिकेट की विजिबिलिटी का इस्तेमाल करके इस बीमारी के बारे में ज्यादा जागरूकता और समय पर मेडिकल मदद की जरूरत को बढ़ावा देना है।
कैसा रहा PAK vs SL मैच?
पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच ट्राई सीरीज का आगाज हो चुका है। यह सीरीज पाकिस्तान में खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच मेजबान पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच हुआ, जिसे शाहीन अफरीदी की अगुवाई वाली टीम ने 37 रनों से जीता। पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए सलमान आगा के शतक के दम पर श्रीलंका के सामने 306 रनों का टारगेट रखा था। आगा ने 90 गेंदों पर 10 चौकों और 1 छक्के की मदद से 107 रनों की शानदार पारी खेली थी। उनके अलावा कोई बल्लेबाज 50 रन का आंकड़ा तक नहीं छू पाया। शाहीन अफरीदी की अगुवाई में पाकिस्तान ने धाकड़ गेंदबाजी कर श्रीलंका को 268 रनों पर ही समेट दिया और सीरीज की पहली जीत दर्ज की।