इंग्लैंड ने 3 मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मैच में श्रीलंका की टीम को जोस बटलर की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर 8 विकेट से हरा दिया और इस सीरीज को 3-0 से जीत लिया। जोस बटलर ने इस सीरीज में खेले 3 मैचों में सबसे ज्यादा 172 रन बनाए और दो अर्धशतकीय पारियां भी खेली।
बटलर ने तीसरे मैच में भी 50 से ज्यादा रन की पारी खेली और उन्होंने मोहम्मद रिजवान का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
जोस बटलर ने तोड़ा मोहम्मद रिजवान का रिकॉर्ड
श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में 32 गेंदों पर नाबाद 62 रन की पारी खेली और इस दौरान 2 छक्के और 7 चौके लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 193.75 का रहा। बटलर का ये टी20आई क्रिकेट में 32वां 50 प्लस पारी रही और वो मोहम्मद रिजवान से आगे निकल गए। पाकिस्तानी बैटर रिजवान ने टी20आई क्रिकेट में 31 बार 50 प्लस पारी खेलने का कमाल किया और वो लिस्ट में 5वें नंबर पर चले गए।
टी20आई क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 50 प्लस पारी खेलने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में जोस बटलर अब चौथे नंबर पर आ गए। टी20आई में सबसे ज्यादा बार 50 प्लस पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में बाबर आजम पहले नंबर पर हैं जिन्होंने 42 बार ये कमाल किया है जबकि दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं जिन्होंने 39 बार ऐसा किया था जबकि रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर हैं जिन्होंने ऐसा 37 बार किया है।
T20I में सबसे ज्यादा बार 50 प्लस पारी खेलने वाले टॉप-5 बल्लेबाज (स्ट्राइक रेट)
42 – बाबर आजम (एसआर: 128.0)
39 – विराट कोहली (एसआर: 137.0)
37 – रोहित शर्मा (एसआर: 140.9)
32 – जोस बटलर (एसआर: 150.1)
31 – मोहम्मद रिजवान (एसआर: 125.4)
संजू सैमसन हैं इशान किशन से आगे, अभिषेक शर्मा नंबर 1; एक T20I सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 भारतीय
भारत की तरफ से एक टी20आई सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर अभिषेक शर्मा हैं जबकि इस सूची में संजू सैमसन, इशान किशन से आगे हैं।