फखर जमां का शतक, पाकिस्तान ने जीता वनडे ट्राई सीरीज का खिताब; वनडे ट्राई सीरीज के टॉप-5 बैटर-बॉलर, पवन-दिलशान नंबर 1

पाकिस्तान ने शाहीन अफरीदी की कप्तानी में वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल में श्रीलंका की टीम को 3 विकेट से हरा दिया और खिताब पर कब्जा किया। फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के लिए ओपनर फखर जमां ने शानदार शतकीय पारी खेली और टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई।

वहीं इस फाइनल में श्रीलंका के लिए शतकीय पारी खेलने वाले कामिंदु मेंडिस का प्रयास पूरी तरह से असफल रहा।

फाइनल मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था और इसके बाद श्रीलंका की टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 325 रन बनाए। इसके जबाव में पाकिस्तान की टीम ने 48.3 ओवर में 7 विकेट पर 331 रन बनाए और मैच में जीत दर्ज की। इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड की टीम ने भी हिस्सा लिया था, लेकिन ये टीम फाइनल में जगह नहीं बना पाई थी और उसे 4 मैचों में से एक में जीत मिली थी जबकि 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।

फखर जमां ने खेली शतकीय पारी

श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान के लिए फखर जमां ने सबसे बड़ी 127 रन की पारी 99 गेंदों पर खेली थी जबकि टीम के स्टार बैटर बाबर आजम खाता भी नहीं खोल पाए थे। विकेटकीपर साद बेग ने 74 रन जबकि अराफात मिन्हास ने 31 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली। श्रीलंका के लिए दिलशान मधुशंका ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए। श्रीलंका के लिए कामिंदु मेंडिस ने 128 गेंदों पर 131 रन बनाए तो वहीं पवन रत्नायके ने 77 रन की पारी खेली। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी, नशीम शाह, सलमान आगा और हारिस रऊफ ने 2-2 विकेट लिए।

पवन रत्नायके ने बनाए सबसे ज्यादा रन, दिलशान के नाम सबसे ज्यादा विकेट

पाकिस्तान में खेले गए इस वनडे ट्राई सीरीज में श्रीलंका के बैटर पवन रत्नायके में 5 मैचों में सबसे ज्यादा 427 रन बनाए जबकि दूसरे नंबर पर रहे बेन डकेट ने 4 मैचों में 346 रन बनाए। हैरी ब्रुक चौथे नंबर पर रहे जिन्होंने 4 मैचों में 252 रन बनाए। विकेट लेने के मामले में दिलशान मधुशंका सबसे ऊपर रहे जिन्होंने 5 मैचों में 11 विकेट लिए जबकि शाहीन अफरीदी ने 5 मैचों में 10 विकेट लिए और दूसरे नंबर पर रहे।

पाकिस्तान वनडे ट्राई सीरीज के टॉप-5 बैटर

बल्लेबाज साल मैच पारी नाबाद रन बेस्ट स्कोर औसत गेंद स्ट्राइक रेट 100 50 0 4 6
पवन रत्नायके 2026-2026 5 5 1 427 130 106.75 348 122.7 2 2 0 46 6
बेन डकेट 2026-2026 4 4 0 346 167 86.5 328 105.48 2 0 0 44 2
कामिंदु मेंडिस 2026-2026 5 5 1 259 131 64.75 265 97.73 1 1 0 28 5
हैरी ब्रुक 2026-2026 4 4 0 252 202 63 164 153.65 1 0 0 24 12
अविष्का फर्नांन्डो 2026-2026 5 5 0 204 97 40.8 208 98.07 0 1 0 25 4

पाकिस्तान वनडे ट्राई सीरीज के टॉप-5 बॉलर

गेंदबाज साल मैच पारी गेंद ओवर मेडन रन विकेट बेस्ट बॉलिंग औसत इकॉनामी स्ट्राइक रेट 4 5
दिलशान मधुशंका 2026-2026 5 5 282 47 2 317 11 5/34 28.81 6.74 25.63 0 1
शाहीन अफरीदी 2026-2026 5 5 250 41.4 0 216 10 4/46 21.6 5.18 25 1 0
अराफात मिन्हास 2026-2026 5 5 244 40.4 0 209 9 6/40 23.22 5.13 27.11 0 1
असिथा फर्नांन्डो 2026-2026 5 5 270 45 4 296 9 3/59 32.88 6.57 30 0 0
लियाम डाउसन 2026-2026 3 3 180 30 1 150 7 4/49 21.42 5 25.71 1 0
हारिस रऊफ 2026-2026 5 5 217 36.1 1 222 7 2/32 31.71 6.13 31 0 0
ईशान मलिंगा 2026-2026 4 4 203 33.5 2 246 6 4/46

Leave a Comment