पूरे देश भर में इन दिनों इसी कड़ी में दिल्ली और गुजरात के बीच एक रोमांचक मुकाबला दिल्ली के पालम में खेला जा रहा है, जिसका पहला दिन पूरी तरह से दिल्ली की टीम और उनके बल्लेबाजों के नाम रहा।
इस मैच में दिल्ली के युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से सबका दिल जीत लिया, हालांकि वे सिर्फ 1 रन से अपने दोहरे शतक से चूक गए। इसके साथ ही कप्तान आयुष बडोनी ने भी बेहतरीन शतकीय पारी खेली।
मैच का पहला दिन रहा दिल्ली के नाम
पलाम बी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में दिल्ली की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली के बल्लेबाजों ने कप्तान के इस फैसले को बिल्कुल सही साबित किया और मैदान पर उतरकर रनों का अंबार लगा दिया। दिन का खेल खत्म होने तक दिल्ली की टीम ने 84 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 381 रनों का मजबूत स्कोर बना लिया है। प्रियांश ने इस पारी के दौरान अपने फर्स्ट क्लास करियर का पहला शतक लगाया।
प्रियांश ने खेली 199 रनों की पारी
दिल्ली की पारी की शुरुआत करने आए प्रियांश आर्या ने गुजरात के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उन्होंने मैदान के चारों तरफ शानदार शॉट्स लगाए। प्रियांश ने बेहद आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मात्र 220 गेंदों पर 199 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। अपनी इस शानदार पारी के दौरान उन्होंने 24 चौके और 6 छक्के जड़े। उनका स्ट्राइक रेट भी 90 से ऊपर का रहा। हालांकि 199 के स्कोर पर गुजरात के गेंदबाज मानस हिंगराजिया की गेंद पर बोल्ड हो गए।
आयुष बडोनी 115 रन बनाकर रहे नाबाद
प्रियांश आर्या के आउट होने के बाद कप्तान आयुष बडोनी ने जिम्मेदारी संभाली और पारी को बखूबी आगे बढ़ाया। आयुष बडोनी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 115 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 149 गेंदों का सामना किया और 11 चौके और 2 छक्के लगाए। दिन का खेल समाप्त होने पर आयुष बडोनी क्रीज पर डटे हुए थे, और उनके साथ सुमित माथुर भी बिना खाता खोले नाबाद लौटे। दिल्ली के अन्य बल्लेबाजों की बात करें तो ओपनर सनत सांगवान ने 8 रन, यश ढुल ने 10 रन और आयुष डोसेजा ने 29 रनों का योगदान दिया।