पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हालिया प्रदर्शन को देखकर हर कोई यही सवाल कर रहा है. इस टीम को हुआ क्या है? पाकिस्तान क्रिकेट टीम बर्बादी की राह पर क्यों चल पड़ी है? लेकिन, इस बड़े सवाल का जवाब आपको पाक टीम के परफॉर्मेन्स में नहीं बल्कि PCB के अंदर मिलेगा.
पाकिस्तान क्रिकेट की बदहाली की जो सबसे बड़ी वजह PCB के अंदर मौजूद है, वही उसके और BCCI के बीच का बड़ा फर्क भी है, जिसे समझना जरूरी है. क्योंकि, दोनों देशों की क्रिकेट में जो जमीन-आसमान का अंतर है, उसके पीछे उस फर्क की बड़ी भूमिका है. (Photo: PTI)

भारत में BCCI क्रिकेट को संचालित करती है, जिसके अध्यक्ष अमूमन क्रिकेट फील्ड से जुड़े लोग ही बनते हैं. BCCI के मौजूदा अध्यक्ष मिथुन मिन्हास हैं, जो कि पूर्व क्रिकेटर रहे हैं. उनसे पहले रोजर बिन्नी और सौरव गांगुली BCCI के चेयरमैन बने, जो कि पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेटर रहे. गांगुली ने तो टीम इंडिया की कप्तानी भी की है. (Photo: PTI)

अब बात अगर PCB के चेयरमैन की करें तो वहां पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों का नहीं बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री, पत्रकार और बिजनेसमैन जैसे लोगों का कब्जा रहा है. PCB के मौजूदा अध्यक्ष मोहसिन नकवी पूर्व CM, मंत्री और पत्रकार रहे हैं. उनका कभी क्रिकेट से लेना देना नहीं रहा. नकवी से पहले अशरफ जका थे, जो बैंकर और बिजनेसमैन थे. वहीं उनसे पहले PCB चीफ रहे नजम शेट्टी भी पूर्व CM और पत्रकार रहे हैं. (Photo: PTI)

अब जिस देश की क्रिकेट की कमान सत्ता से जुड़े लोगों के पास होगी. उनके हाथों में होगी जिन्हें क्रिकेट की ए, बी, सी नहीं पता, तो क्रिकेट कम और पॉलिटिक्स तो ज्यादा होगी ही. जब ऐसा होगा तो क्रिकेट बर्बाद भी होगा. जैसा अभी हो रहा है.