दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टेस्ट में पारी और 31 रन से धोया, 56 साल में पहली बार हुआ ऐसा

दक्षिण अफ्रीका ने गुरुवार को दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रनों से करारी शिकस्त दी। बारिश के कारण दूसरा मुकाबला प्रभावित रहा। पहली पारी में अफ्रीका की टीम काफी संघर्ष कर रही थी लेकिन तेम्बा बावुमा की कप्तानी पारी की बदौलत वापसी करते हुए 9 विकेट पर 425 रन बनाकर पारी घोषित की।

तेम्बा ने 334 गेंदों में 179 रन की दमदार पारी खेली। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में सिर्फ 99 पर ही ऑलआउट हो गई, जिसके वजह से उसे फॉलोऑन के लिए मजबूर होना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरी पारी में ट्रेविस हेड के शतक के बावजूद 295 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ अफ्रीका ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर की। ऑस्ट्रेलिया ने पहला मुकाबला 214 रनों से जीता था।

फॉलोऑन देने के बाद अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली जीत

दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 56 साल में पहली बार ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन देने के बाद जीत दर्ज की है। इससे पहले डरबन में 1970 में अफ्रीका की टीम ने ये कारनामा किया था। 1967 में डरबन ही में ही अफ्रीका को जीत मिली थी। वहीं 1902 में अफ्रीका के फॉलोऑन देने के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ रहा था। दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी के आधार पर 326 रनों की विशाल बढ़त हासिल कर ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन दिया। यह 56 साल (1970 के बाद) में पहली बार हुआ है जब दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फॉलोऑन दिया और मुकाबला जीता।

तेम्बा बावुमा बने प्लेयर ऑफ द मैच

ऑस्ट्रेलिया को गक्वेबरहा में 2014 और 2018 की तरह ही धूल का स्वाद चखने को मिला। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरा टेस्ट पारी और 31 रन से जीता। तीन मैचों की सीरीज अब 1-1 से बराबर हो गयी है। मैच के शुरुआत दो दिन बारिश की वजह से ज्यादा खेल नहीं हो सका था। हालांकि अफ्रीका की टीम ने बैटिंग करते हुए 110 के स्कोर तक 6 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन कप्तान तेम्बा बावुमा ने यानसेन और साइमन हार्मर के साथ मिलकर बड़ी साझेदारी की और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

स्किडी लो बाउंस और सीम से मूवमेंट का मतलब था कि बॉलर हमेशा गेम में थे, और ऐसा ही साबित हुआ क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली इनिंग में सिर्फ 99 रन पर आउट हो गई। अफ्रीका ने एक बॉलर कम होने के बावजूद फॉलो-ऑन दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में ट्रेविस हेड और स्कॉट बोलैंड ने काफी हिम्मत दिखाई और टीम को पारी की हार से बचाने के लिए काफी कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो सके। रबाडा ने 77 रन पर चार विकेट, मुल्डर ने 64 रन पर तीन विकेट और हार्मर ने 93 रन पर दो विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में 295 रन पर रोक दिया। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा को उनकी 179 रन की बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

Leave a Comment