IND vs NZ: भारत न्यूजीलैंड के बीच तीसरा 4 दिवसीय अनऑफिशियल टेस्ट मैच 7 नवंबर से खेला जाएगा. दोनों टीमें लिंकन में आमने-सामने होंगी. इससे पहले टीम इंडिया के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है.
भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत इंजरी के कारण इस मुकाबले से पूरी तरह बाहर हो गए हैं. पंत के बाहर होने के बाद चयनकर्ताओं ने युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को उनकी जगह स्क्वाड में शामिल किया है. इससे पहले पंत शुरुआती 2 मैचों से भी बाहर हो गए थे. हालांकि, टीम इंडिया के लिए राहत की बात यह है कि सीनियर स्टार खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा आगामी मुख्य टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिहाज से इस तीसरे मैच के लिए टीम के साथ जुड़ गए हैं.
साइड स्ट्रेन के कारण रिहैब कर रहे हैं ऋषभ पंत
ऋषभ पंत की चोट को लेकर आ रही रिपोर्ट्स ने भारतीय टीम की टेंशन बढ़ दी है. वे इस समय बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में डॉक्टरों की देखरेख में रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं. पंत का इस आखिरी अनऑफिशियल टेस्ट से बाहर होना इस बात का संकेत दे रहा है कि वो अभी भी पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं, जिसके बाद से न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले 2 टेस्ट मैचों की मुख्य टेस्ट सीरीज में भी उनके खेलने पर बड़ा सस्पेंस पैदा हो गया है, जो टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा सकता है.
तिलक वर्मा ने पंत की ली जगह, बुमराह-जडेजा बढ़ाएंगे टीम की ताकत
ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में मिडिल ऑर्डर को मजबूती देने के लिए भारत की टी20 इंटरनेशनल टीम के उप-कप्तान तिलक वर्मा को इंडिया-ए के स्क्वाड में शामिल किया गया है. तिलक इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि वे न्यूजीलैंड की पिचों पर अच्छा खेल दिखाएंगे. दूसरी तरफ, वर्कलोड मैनेजमेंट मैच प्रैक्टिस को ध्यान में रखते हुए जसप्रीत बुमराह रवींद्र जडेजा भी टीम से जुड़ गए हैं. ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी इस अनऑफिशियल टेस्ट के जरिए वहां की परिस्थितियों में खुद को ढालने की कोशिश करेंगे ताकि मुख्य सीरीज में न्यूजीलैंड को उनके घर में शिकस्त दी जा सके.
7 नवंबर से खेला जाएगा तीसरा मुकाबला
इंडिया ‘ए’ न्यूजीलैंड ‘ए’ के बीच यह तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच 7 नवंबर से लिंकन के मैदान पर खेला जाना है. मेन टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिए यह मुकाबला बेहद निर्णायक माना जा रहा है. भारतीय फैंस की नजरें अब पूरी तरह से बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर टिकी हुई हैं, जहां से ऋषभ पंत की फिटनेस को लेकर आने वाला हर एक अपडेट आगामी सीरीज के लिए भारत की रणनीति तय करेगा.
ऋषभ पंत ने भी अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो नेट्स पर जमकर प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं. हालांकि अब देखने वाली बात होगी कि पंत की मैदान पर वापसी कब होती है. ऐसी उम्मीद है कि वो न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम के साथ जुड़ जाएंगे, लेकिन अभी तक इसे लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है कि पंत न्यूजीलैंड के लिए कब उड़ान भरेंगे.