Duleep Trophy: दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला ईस्ट जोन साउथ जोन के बीच 6 सितंबर से खेला जाएगा. चेन्नई में होने वाले इस पांच दिवसीय खिताबी मुकाबले में ईशान किशन ईस्ट जोन की कप्तानी करेंगे, जबकि तिलक वर्मा साउथ जोन की कमान संभालते नजर आएंगे.
इस महामुकाबले के ठीक बाद भारतीय टीम को दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है. फाइनल टी-20 सीरीज के बीच समय बहुत कम है. इस बेहद कम समय में खिलाड़ियों को न सिर्फ चेन्नई से दिल्ली का सफर तय करना होगा, बल्कि रेड-बॉल फॉर्मेट से सीधे टी-20 के फटाफट अंदाज में खुद को ढालना भी होगा. जिस पर दोनों कप्तानों ने बड़ा बयान दिया है.
13 सितंबर को खेला जाएगा पहला टी20 मैच
भारत अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीरीज के लिए बीसीसीआई टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है, जिसमें ईशान किशन, तिलक वर्मा युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी तीनों को जगह दी गई है. ऐसे में इन खिलाड़ियों को व्यस्त शेड्यूल का सामना करना पड़ेगा.
ईशान किशन ने बिजी शेड्यूल को लेकर कही ये बात
ईशान किशन ने इस बिजी शेड्यूल पर कहा, “कभी-कभी यह मुश्किल हो जाता है जब आप एक टेस्ट मैच खेल रहे होते हैं अचानक आपको जाकर पहली ही गेंद से बड़े शॉट्स खेलने पड़ते हैं, फिर अचानक आपको अपनी घरेलू टीम में वापस जाकर बिल्कुल अलग भूमिका निभानी पड़ती है. लेकिन इसके साथ ही, मुझे लगता है कि एक प्रोफेशनल होने के नाते तालमेल बिठाना हमारा काम है. हम यह जानने के बाद बहानों के साथ नहीं आ सकते कि अगले कुछ दिनों के लिए यह आपकी दिनचर्या जैसा है.”
तिलक वर्मा ने भी बिजी शेड्यूल को लेकर रखी अपनी राय
साउथ जोन की कप्तानी कर रहे तिलक वर्मा का मानना है कि पिछले चार महीनों के अनुभव के कारण वे किसी भी फॉर्मेट में खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. उनका कहना है कि घरेलू क्रिकेट में हर तरह के माहौल में खेलने की वजह से उन्हें किसी भी परिस्थिति में ढलने की आदत हो गई है. उन्होंने आगे कहा कि पांच दिनों का लंबा मैच खेलने के तुरंत बाद टी-20 टीम में शामिल होना थोड़ा मुश्किल जरूर होगा, लेकिन दिल्ली पहुंचकर दो दिन का आराम प्रैक्टिस का समय मिलने से काम काफी आसान हो जाएगा. तिलक को पूरा भरोसा है कि लगातार मैच खेलने के लिए उन्हें अपने दिमाग को मानसिक रूप से कैसे तैयार रखना है.
तिलक वर्मा को पसंद है रेड-बॉल क्रिकेट
वहीं रेड-बॉल क्रिकेट के प्रति अपना प्यार जताते हुए तिलक वर्मा ने कहा, “मुझे हमेशा से रेड-बॉल क्रिकेट बेहद पसंद रहा है. मैंने भारत के लिए वाइट-बॉल (वनडे टी20) क्रिकेट खेलने का कभी सपना भी नहीं देखा था. यह तो भगवान की मर्जी थी कि मुझे भारत के लिए टी20 वनडे मैच खेलने का मौका मिला, लेकिन मेरी असली ताकत रेड-बॉल गेम ही है.”