टीम इंडिया से 8 खिलाड़ी बाहर, कई प्लेयर्स की वापसी, अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 टीम घोषित

Indian Team against Afghanistan: अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई है, इसमें कई बदलाव देखने को मिले हैं। कुछ प्लेयर्स को ड्रॉप भी किया गया है।

ज़िम्बाब्वे दौरे पर गई टीम के कई खिलाड़ी इस बार शामिल नहीं हैं, इतने बदलावों के बारे में किसी ने नहीं सोचा होगा।

इस भारतीय टीम की कप्तानी का जिम्मा श्रेयस अय्यर के पास ही है, सात खिलाड़ी बाहर किये गए हैं और आठ प्लेयर्स शामिल किये गए हैं। दिल्ली में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड भारत को इस सीरीज में होस्ट करेगा।

किसे मिली जगह और कौन बाहर?

तिलक वर्मा कप उपकप्तान बरकरार रखा गया है. वहीं संजू सैमसन की टीम में वापसी हुई है। उन्हें जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम में जगह नहीं मिली थी। अब उनके आने से विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को टीम से बाहर होना पड़ा है। प्रभसिमरन को जिम्बाब्वे सीरीज में खेलने का मौका भी नहीं मिला था।

टीम से बाहर होने वाले खिलाड़ियों में रिंकू सिंह का नाम सबसे ज्यादा चौंकाने वाला है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए नहीं चुने जाने के बाद रिंकू ने जिम्बाब्वे के खिलाफ वापसी की थी। उन्होंने दो पारियों में 37 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 168.8 रहा। इसके बावजूद चयनकर्ताओं ने अफगानिस्तान सीरीज के लिए उन्हें टीम में शामिल नहीं किया है। सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव भी बाहर हैं।

स्पिन विभाग में दो प्लेयर्स को रखा गया है। वरुण चक्रवर्ती चोट से ठीक होकर लौट आए हैं। दूसरी तरफ रवि बिश्नोई को भी रखा गया है। उधर तेज गेंदबाजी विभाव में जसप्रीत बुमराह और हर्षित राणा की वापसी तो हो गई है लेकिन खेलने की गारंटी नहीं है। फिटनेस हासिल करने पर ही मौका मिलेगा। यही शर्त वॉशिंगटन सुंदर और नितीश रेड्डी के ऊपर लागू है।

भारतीय टीम में ये खिलाड़ी शामिल

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा।

Leave a Comment