टीम इंडिया में 15 महीने बाद लौटने को तैयार धाकड़ गेंदबाज, शुभमन गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ दो वनडे से रह सकते बाहर

भारतीय क्रिकेट टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज के बाद न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी। इस दौरे पर टीम इंडिया पांच टी20, पांच वनडे और फिर दो टेस्ट खेलेगी। भारतीय चयनकर्ता न्यूजीलैंड के इस दौर के लिए भारत की तीन टीम का चयन करने की तैयारी कर रहे हैं जिसमें तेज गेंदबाज आकाश दीप की टेस्ट टीम में वापसी लगभग तय मानी जा रही है।

आकाश दीप ने अगस्त 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट (इंटरनेशनल मैच) खेला था। अब 19 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए उनकी वापसी तय मानी जा रही है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक इसकी जानकारी सामने आई है। भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से शुरू होने वाली टी20 सीरीज से शुरू करेगी।

आकाश दीप सात महीने चोट के कारण रहे बाहर

29 वर्षीय आकाश दीप पीठ की चोट के कारण सात महीने क्रिकेट से दूर रहे हैं, उन्होंने ईरानी कप से घरेलू क्रिकेट में सफल वापसी की जिसमें उन्होंने दोनों पारियों में 24 ओवर में 68 रन देकर छह विकेट झटके। इसकी जानकारी रखने वाले भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘भारतीय टीम प्रबंधन ने शेष भारत के कोचिंग स्टाफ को बताया था कि आकाश दीप को संभालकर गेंदबाजी कराई जाए क्योंकि उनकी न्यूजीलैंड श्रृंखला के लिए वापसी होनी है।”

उन्होंने कहा, ”वह पूरी तरह से फिट हैं और 138 से 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे हैं जिससे दिखता है कि वह पूरी तरह ठीक हैं।” चयन समिति की बैठक मंगलवार या बुधवार को होने की संभावना है। प्रज्ञान ओझा के नेतृत्व वाली चार सदस्यीय समिति को भारत ए के न्यूजीलैंड के ‘शैडो टूर’ के लिए भी टीम का चयन करना है जिसमें वे 19 नवंबर से शुरू होने वाले दो डब्ल्यूटीसी मैचों की तैयारी के अंतर्गत तीन ‘अनौपचारक टेस्ट’ खेलेंगे।

इनके बीच में पांच वनडे मैच भी हैं जो अगले साल के 50 ओवर के विश्व कप की तैयारियों का बड़ा हिस्सा हैं। चयन समिति के लिए टी20 टीम का चयन सबसे कम चिंता का विषय है, क्योंकि एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम के अधिकांश सदस्य और वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज खेल रहे खिलाड़ी चुने जाएंगे। वनडे और टेस्ट टीम के लिए चयन मुश्किल होंगे क्योंकि आखिरी वनडे (15 नवंबर को तौरंगा में) और पहले टेस्ट (19 नवंबर, वेलिंगटन) के बीच केवल चार दिन का अंतर है।

भारतीय टीम के पास टेस्ट से पहले अभ्यास के लिए लगभग तीन दिन होंगे और कम से कम 7-8 खिलाड़ी ऐसे हैं जो दोनों फॉर्मेट में खेलेंगे। इनमें कप्तान शुभमन गिल, सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (वनडे में रिजर्व सलामी बल्लेबाज), विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल, तेज गेंदबाजी के अगुआ जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, नीतिश कुमार रेड्डी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार के भी चुने जाने की उम्मीद है लेकिन उनका चयन फिटनेस पर निर्भर करेगा। चूंकि भारत ए सीरीज के ‘टेस्ट’ (24 अक्टूबर से 10 नवंबर) पहले तीन वनडे (चार, सात और 10 नवंबर) के साथ ही पड़ेंगे इसलिए संभावना है कि इनमें से कुछ खिलाड़ी ‘ए’ टेस्ट में नहीं खेलें और 50 ओवर के मैचों में हिस्सा लें।

हालांकि कुछ टेस्ट विशेषज्ञ और एक फॉर्मेट वाले खिलाड़ी जैसे ऋषभ पंत (पहले विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (दूसरे विकेटकीपर), तीसरे नंबर के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल, रिजर्व सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन तीन ‘ए’ टेस्ट में से कम से कम एक में खेलेंगे ताकि लय में आ सकें। इस बात की संभावना बनी हुई है कि कप्तान गिल और कुछ टेस्ट नियमित खिलाड़ी टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू करने के लिए आखिरी दो वनडे का हिस्सा नहीं होंगे।

आखिरी दो वनडे से बाहर हो सकते हैं गिल?

अगर गिल टेस्ट की तैयारी करने का फैसला करते हैं तो उप-कप्तान श्रेयस अय्यर टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे। टेस्ट टीम में 16 या 17 सदस्य हो सकते हैं क्योंकि एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज को शामिल करने की संभावना है। बुमराह, सिराज, प्रसिद्ध, बरार, आकाश दीप फिलहाल दौड़ में हैं।

अगर छठा तेज गेंदबाज जाता है तो यह ऑकिब नबी, मुकेश कुमार और अंशुल कंबोज में से किसी एक का चयन हो सकता है। किसी भी स्थिति में, तीनों भारत ए के लिए बुलावे की कतार में हैं। बड़ी टीम का मतलब है कि जरूरत पड़ने पर टीम के पास तैयार विकल्प होंगे क्योंकि न्यूजीलैंड में विकल्प के तौर पर खिलाड़ियों को भेजना आसान नहीं है।

बीसीसीआई ने इस दौरे के लिए 60 शीर्ष राष्ट्रीय क्रिकेटरों के वीजा तैयार किए हैं जिसमें टी20 अंतरराष्ट्रीय, वनडे, टेस्ट और भारत ए के तीन अनौपचारिक लाल गेंद के मैच को ध्यान में रखा गया है।

रोहित-शुभमन ओपनर, हार्दिक-इशान IN, यशस्वी-जडेजा OUT; वर्ल्ड कप 2027 के लिए आकाश चोपड़ा ने चुना भारत का संभावित स्क्वाड

वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी के लिहाज से भारतीय क्रिकेट टीम ने वनडे फॉर्मेट में अपना मिशन 2027 शुरू कर दिया है। शेड्यूल भी जारी हो चुका है और अब इसी कड़ी में पूर्व क्रिकेटर ने टीम इंडिया का संभावित स्क्वाड चुना है। उन्होंने इसमें यशस्वी जायसवाल, रविंद्र जडेजा को जगह नहीं दी है।

Leave a Comment