टीम इंडिया के नाम एक साल में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड, पाकिस्तान बहुत पीछे

क्रिकेट में भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमों का दबदबा है. महिला टीम ने हाल ही में 2026 एशिया कप का खिताब जीता. पिछले साल हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली महिला टीम ने 2025 वनडे वर्ल्ड कप भी जीता था.

अब एक कैलेंडर ईयर में भारत की महिला टीम ने सबसे ज्यादा छक्के लगाने का बड़ा रिकॉर्ड कायम कर दिया. वहीं पाकिस्तान लिस्ट में बहुत नीचे है.

2026 में भारतीय टीम की तरफ से 21 खिलाड़ी 179 पारियों में 110 छक्के लगा चुके हैं. महिला टी20 इंटरनेशनल के एक कैलेंडर ईयर में 100 छक्कों का आंकड़ा पार करने टीम इंडिया पहली टीम बनी. लिस्ट में दक्षिण अफ्रीका 77 छक्कों के साथ दूसरे पायदान पर है. फिर तीसरे नंबर पर भी टीम इंडिया है.

बहुत नीचे है पाकिस्तान

अगर टॉप-5 को देखा जाए तो पाकिस्तान सबसे नीचे पांचवें पायदान पर नजर आता है. 2026 में पाकिस्तान की 25 खिलाड़ियों ने 213 पारियों में सिर्फ 63 छक्के जड़े है.

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाली टीमें (महिला टी20)

110 छक्के – भारत (2026)
77 छक्के – दक्षिण अफ्रीका (2026)
67 छक्के – भारत (2018)
65 छक्के – भारत (2022)
63 छक्के – पाकिस्तान (2026)
60 छक्के – दक्षिण अफ्रीका (2018)
54 छक्के – बांग्लादेश (2026)
54 छक्के – भारत (2024)
54 छक्के – दक्षिण अफ्रीका (2024)
52 छक्के – श्रीलंका (2024)

एशियाई खेलों में पाकिस्तान महिला टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

इन दिनों खेले जा 2026 एशियाई खेलों में पाकिस्तान की तरफ से खराब प्रदर्शन देखने को मिला. टीम को श्रीलंका के खिलाफ पहले सेमीफाइनल में श्रीलंका के हाथों 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी. इसके बाद टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ ब्रॉन्ज मेडल मैच में पाकिस्तान ने 31 रन से जीत दर्ज की. इस तरह पाकिस्तान को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष होना पड़ा.

जहां पाकिस्तान ने ब्रॉन्ज मेडल जीता. वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 114 रन से हराया. फिर फाइनल में श्रीलंका को 147 रन से हारकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. महिला टीम इंडिया ने इससे पहले यानी 2023 के एशियाई खेलों में भी गोल्ड मेडल पर कब्जा किया था. यह लगातार उनका दूसरा गोल्ड था.

Leave a Comment