टीम इंडिया की जीत के बीच पाकिस्तान की हो गई धुलाई, श्रीलंका ने सिर्फ 18.2 ओवर में जीत लिया वनडे मैच, फाइनल में मारी एंट्री

नई दिल्ली: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा टी20 मैच जीत लिया है। इसी बीच लाहौर में खेले गए ट्राई वनडे सीरीज के अहम मुकाबले में श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका ने अपने करियर का बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 34 रन देकर 5 विकेट चटकाए।

मदुशंका की घातक गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान की पूरी टीम महज 25.4 ओवरों में 110 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने शुरुआत से ही मेजबान पाकिस्तान पर दबाव बनाए रखा। पाकिस्तान के लिए फखर जमान, साइम अयूब की जगह शामिल हुए माज सदाकत और कप्तान बाबर आजम सस्ते में पवेलियन लौट गए, जिससे पाकिस्तान की टीम उबर नहीं सकी।

मिडिल ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप, मदुशंका ने लगातार झटके विकेट

बाबर आजम के आउट होने के बाद पाकिस्तान की वापसी की उम्मीदें पूरी तरह खत्म हो गईं। पिछले मैच के हीरो रहे शादाब खान महज 2 रन बनाकर सहान अराचिगे का शिकार बने। इसके बाद अपने दूसरे स्पेल में वापस लौटे मदुशंका ने अराफात मिन्हास, हारिस रऊफ और शाहीन शाह अफरीदी को आउट कर पाकिस्तान के निचले क्रम को ध्वस्त कर दिया। पाकिस्तान के लगातार विकेट गिरते रहे और आधी ओवर फेंके जाने से पहले ही पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।

कामिंदु मेंडिस का तूफानी अर्धशतक, 18.1 ओवर में ही श्रीलंका ने दर्ज की एकतरफा जीत

111 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम को कामिंदु मेंडिस ने आक्रामक शुरुआत दिलाई। कामिंदु ने हारिस रऊफ के एक ही ओवर में लगातार तीन चौके जड़कर श्रीलंका का स्कोर 6.1 ओवर में ही 50 के पार पहुंचा दिया। पाकिस्तान ने अविष्का फर्नांडो और कुशल मेंडिस को जल्दी आउट कर वापसी की छोटी सी कोशिश की, लेकिन कामिंदु मेंडिस के आक्रामक अर्धशतक के दम पर श्रीलंका ने महज 18.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

इंग्लैंड टूर्नामेंट से बाहर, पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होगा खिताबी मुकाबला

श्रीलंका की इस बड़ी और धमाकेदार जीत के साथ ही इंग्लैंड की टीम इस ट्राई-सीरीज से बाहर हो गई है। पूरा मुकाबला 44 ओवर से भी कम समय में समाप्त हो गया। अब इस ट्राई नेशन सीरीज के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें एक बार फिर आमने-सामने होंगी।

Leave a Comment