टी20 के बाद बर्बाद हो रहा बाबर आजम का वनडे करियर, सीधी गेंद पर उड़ गया स्टंप, गेंदबाज ने कहा चलो बाहर

नई दिल्ली: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम का बल्ला अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक बार फिर खामोश नजर आ रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे मुकाबले में बाबर आजम एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और महज 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

पारी के 7वें ओवर में गस एटकिंसन की एक अंदर आती गेंद पर वे पूरी तरह चकमा खा गए और गेंद सीधे उनके स्टंप्स से जा टकराई।

बाबर आजम फिर हो गए आउट

गस एटकिंसन की गुड लेंथ बॉल पर बाबर आजम फ्रंट फुट का सही इस्तेमाल नहीं कर सके और उनके बल्ले व पैड के बीच एक बड़ा गैप रह गया। इसी तकनीकी चूक का फायदा उठाते हुए गेंद ने स्टंप्स बिखेर दिए और बाबर आजम को निराश होकर डगआउट वापस जाना पड़ा। उनके आउट होने से पाकिस्तान का टॉप ऑर्डर दबाव में आ गया जिसके बाद टीम का स्कोर 16.2 ओवर में 87 रन पर 4 विकेट हो गया।

 

 

कई पारियों से हो रहे फेल

हालिया वनडे पारियों पर नजर डालें तो बाबर आजम का प्रदर्शन लगातार गिरता जा रहा है। अपनी पिछली तीन वनडे पारियों में उन्होंने 45 (57 गेंद), 34 (52 गेंद) और 10 (12 गेंद) रन ही बना पाए हैं। क्रीज पर समय बिताने के बावजूद वे अपनी पारियों को बड़े स्कोर में तब्दील करने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहे हैं, जो पाकिस्तान टीम प्रबंधन और फैंस के लिए एक बड़ी चिंता का विषय बन गया है।

पूरे साल नहीं चल पाया है बल्ला

साल 2026 में बाबर आजम के समग्र वनडे आंकड़ों पर नजर डालें तो उनके खेल में एक बड़ा गिरावट देखने को मिल रहा है। इस साल खेले गए वनडे मैचों में बाबर ने 35 की बेहद साधारण औसत और मात्र 67 के स्ट्राइक रेट से कुल 214 रन बनाए हैं।

Leave a Comment