जो रूट बने नंबर 1, राहुल द्रविड़ तीसरे स्थान पर; टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले दुनिया के टॉप-10 फील्डर

इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में अब्दुल्ला शफीक का कैच पकड़कर इतिहास रच दिया। शफीक का कैच पकड़ते ही रूट ने स्टीव स्मिथ का रिकॉर्ड तोड़ दिया और टेस्ट प्रारूप में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले फील्डर बन गए।

जो रूट ने शफीक का कैच ओली रॉबिन्सन की गेंद पर लपका और दूसरी पारी में शफीक अपना खाता भी नहीं खोल पाए।

स्टीव स्मिथ से आगे निकले जो रूट

जो रूट से पहले टेस्ट प्रारूप में सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड स्टीव स्मिथ के नाम पर दर्ज था जिन्होंने अब तक कुल 219 कैच लिए हैं, लेकिन जो रूट ने 220वां कैच पकड़कर स्मिथ को पीछे छोड़ दिया और पहले नंबर पर आ गए। जो रूट अपने टेस्ट क्रिकेट करियर में ये कमाल 169वें मैच में किया जबकि स्टीव स्मिथ ने 219 कैच अब तक खेले 125 टेस्ट मैचों में लपके हैं। टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने के मामले में तीसरे नंबर पर पूर्व भारतीय खिलाड़ी राहुल द्रविड़ हैं जिन्होंने 164 मैचों में 210 कैच पकड़े थे।

टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले टॉप-10 फील्डर्स में चौथे नंबर पर महेला जयवर्धने हैं जिन्होंने 149 मैचों में 205 कैच लिए थे जबकि 5वें स्थान पर जैक कैलिस हैं जिन्होंने 166 मैचों में 200 कैच लिए थे। इस लिस्ट में 10वें नंबर पर ग्रीम स्मिथ हैं जिन्होंने 117 मैचों में 169 कैच लिए थे तो वहीं रिकी पोंटिंग छठे स्थान पर हैं जिन्होंने 168 मैचों में 196 कैच लिए थे। एलिएस्ट कुक इस लिस्ट में 8वें नंबर पर हैं जिन्होंने 161 मैचों में 175 कैच लिए थे। (ये आंकड़े खबर लिखे जाने तक के हैं जिसमें बाद में बदलाव हो सकते हैं)

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले टॉप-10 फील्डर्स

प्लेयर साल मैच पारी कैच Max Ct/Inn
जो रूट 2012-2026 169 323 220 4 0.681
स्टीव स्मिथ 2010-2026 125 239 219 5 0.916
राहुल द्रविड़ 1996-2012 164 301 210 3 0.697
महेला जयवर्धने 1997-2014 149 270 205 4 0.759
जैक कैलिस 1995-2013 166 315 200 4 0.634
रिकी पोंटिंग 1995-2012 168 328 196 3 0.597
मार्क वॉ 1991-2002 128 245 181 4 0.738
एलिएस्टर कुक 2006-2018 161 300 175 3 0.583
स्टीफन फ्लेमिंग 1994-2008 111 199 171 5 0.859
ग्रीम स्मिथ 2002-2014 117 225 169 5 0.751

वैभव सूर्यवंशी-अंशुल कंबोज नंबर 2, इशान टॉप पर; दलीप ट्रॉफी 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बैटर

इशान किशन दलीप ट्रॉफी 2026 में ना सिर्फ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर रहे बल्कि वो सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी रहे। वैभव ने भी इतने छक्के लगाए और वो दूसरे स्थान पर अंशुल कंबोज के साथ संयुक्त रूप से रहे।

Leave a Comment