गौतम गंभीर के 3 रिकॉर्ड, जिन्हें रोहित-विराट भी नहीं तोड़ पाए, एक का तो टूटना नामुमकिन!

Gautam Gambhir Birthday Special: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर आज (14 अक्टूबर) अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं. गौतम गंभीर अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं, जो अक्सर विवादों में घिरे रहते हैं.

उन्हें कभी रोहित शर्मा और विराट कोहली से विवाद को लेकर ट्रोल का सामना करना पड़ा, तो कभी उन पर खिलाड़ियों के साथ भेदभाव करने के आरोप लगे. हालांकि इसके बावजूद गौतम गंभीर अपने फैसले पर टिके रहे. 14 अक्टूबर 2026 का दिन गौतम गंभीर के लिए बेहद खास हो सकता है, क्योंकि आज श्रेयस अय्यर की भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने उतरेगी.

गंभीर ने अपने कार्यकाल में हेड कोच के तौर पर भारत के लिए 2 ICC ट्रॉफी जीती है. इससे पहले वह खिलाड़ी के तौर भी 2 वर्ल्ड कप जीत चुके हैं. उन्होंने साल 2007 के टी20 वर्ल्ड कप और 2011 के विश्व कप में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. यह उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से है. इसके अलावा उन्होंने अपने करियर के दौरान कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स भी बनाए हैं, जिन्हें रोहित शर्मा और विराट कोहली भी नहीं तोड़ पाए.

बतौर कप्तान 100 फीसदी जीत

पूर्व ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर के नाम बतौर कप्तान 100 फीसदी जीत का रिकॉर्ड दर्ज है. गंभीर भारत के इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने वनडे में 5 से ज्यादा मैचों में कप्तानी की और उनका जीत प्रतिशत 100 फीसदी है. उन्होंने भारत के लिए 6 वनडे मुकाबलों में कप्तानी की है, जिसमें से टीम इंडिया ने सभी मैच जीते हैं. उनके अलावा सिर्फ अजिंक्य रहाणे और अनिल कुंबले का कप्तान के तौर पर 100 फीसदी जीत प्रतिशत है. कुंबले ने सिर्फ 1 मैच में भारत की कप्तानी की है, जबकि अजिंक्य रहाणे ने 3 मुकाबलों में कमान संभाली है.

लगातार 5 शतक का रिकॉर्ड

गौतम गंभीर ने शतकों के मामले में एक महारिकॉर्ड बनाया है. 16 साल पहले वह दुनिया के महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए थे. दरअसल, गौतम गंभीर का नाम दुनिया के उन 3 खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने लगातार 5 मैचों में शतक लगाए हैं. गंभीर ने साल 2009 से 2010 के बीच खेले गए 5 टेस्ट मैच में सभी में शतक लगाए थे. उनसे आगे सिर्फ डॉन ब्रैडमैन हैं, जिन्होंने लगातार 6 शतक लगाए हैं.

टेस्ट में लगातार 11 फिफ्टी

गौतम गंभीर ने टेस्ट क्रिकेट में एक और अनोखा कीर्तिमान बनाया था. दरअसल, गंभीर ने टेस्ट में लगातार 11 टेस्ट मैचों में अर्धशतक लगाए थे. सबसे टेस्ट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में दुनिया के तीसरे बल्लेबाज हैं.

भारत के वर्ल्ड कप हीरो

गौतम गंभीर ने भारत को साल 2007 के टी20 वर्ल्ड कप और 2011 के विश्व कप में जीत दिलाने में अपना अहम योगदान दिया है. साल 2007 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में गंभीर ने पाकिस्तान के खिलाफ 75 रनों की पारी खेली थी. वहीं, विश्व कप 2011 में गंभीर ने श्रीलंका के खिलाफ 97 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी, जिसके दम पर भारत ने दूसरी बार वनडे विश्व कप की ट्रॉफी उठाई थी.

Leave a Comment