खूंटी डिस्ट्रिक्ट प्रीमियर लीग में दिखा रोमांच, रॉयल बुल्स की बड़ी जीत, DLS से 0001 ने मारी बाजी

खूंटी. खूंटी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित खूंटी डिस्ट्रिक्ट प्रीमियर लीग में मंगलवार को दो मुकाबले खेले गये. पहले मैच में रॉयल बुल्स ने KCA उलगुलान टाइगर को 70 रन से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में 0001 की टीम ने DLS मेथड से रॉयल चैलेंजर्स गुरुकुल को आठ रन से पराजित किया.

रॉयल बुल्स ने उलगुलान टाइगर को 70 रन से हराया

पहले मैच में रॉयल बुल्स ने टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 160 रन बनाये. टीम की ओर से अविनाश कुमार मिश्रा ने 56 और रूपेश लिंडा ने 33 रन की पारी खेली. उलगुलान टाइगर की ओर से जेडी राणा ने तीन विकेट लिये, जबकि अक्षत, हरिओम, पीयूष कुमार और आशुतोष चौहान को एक-एक विकेट मिला.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी KCA उलगुलान टाइगर की टीम 14.5 ओवर में 90 रन पर ऑल आउट हो गयी. अक्षत ने 16 और प्रिंस कुमार ने 15 रन बनाये. रॉयल बुल्स की ओर से हर्ष कुमार ने चार विकेट चटकाये, जबकि रूपेश लिंडा और अर्जुन कुमार ने दो-दो विकेट लिये. शानदार गेंदबाजी के लिए हर्ष कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

बारिश के बाद DLS से 0001 की जीत

दूसरे मुकाबले में 0001 और रॉयल चैलेंजर्स गुरुकुल के बीच मैच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए 0001 की टीम ने 20 ओवर में 162 रन बनाये. अनीश होरो ने 53 और आदित्य कारण माझी ने 24 रन का योगदान दिया. रॉयल चैलेंजर्स गुरुकुल की ओर से सुधांशु केसरी और अविनाश थापा ने दो-दो विकेट लिये.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स गुरुकुल की पारी बारिश के कारण प्रभावित हुई. इसके बाद DLS मेथड के तहत टीम को 12 ओवर में 112 रन का संशोधित लक्ष्य दिया गया. गुरुकुल की टीम 12 ओवर में 103 रन ही बना सकी और 0001 ने आठ रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया.

गुरुकुल की ओर से बलराम नायक ने 47 और हर्ष स्वासी ने 23 रन बनाये. 0001 की ओर से मुन्ना सेठ ने दो विकेट लिये, जबकि अनीश होरो और आदित्य कारण माझी को एक-एक सफलता मिली. अनीश होरो को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

Leave a Comment