क्रुणाल पांड्या की कप्तानी वाली भारतीय टीम का बुरा हाल, पाकिस्तान के बाद यूएई ने भी हराया

IND VS UAE: हांगकांग सिक्सेस 2026 में क्रुणाल पांड्या की कप्तानी वाली भारतीय टीम की ओर से निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. भारत को पहले मैच में पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा, तो वहीं अब दूसरे मैच में यूएई ने भी टीम इंडिया को हरा दिया है इसी के साथ इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की ये लगातार दूसरी हार है.

भारत ने दिया था 95 रनों का लक्ष्य

 

 

यूएई भारत के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें टॉस जीतकर यूएई के कप्तान खालिद शाह ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जहां, पहले बैटिंग करने आई भारत की टीम की ओर से बेहद निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला. 6 ओवर में टीम इंडिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 94 रन बोर्ड पर लगाए.

भारत की ओर से सबसे बड़ी पारी तेज गेंदबाज टी नटराजन ने खेली, जो 14 गेंद पर 38 रन बनाकर आउट हुए. उनके अलावा, कप्तान क्रुणाल पांड्या ने 8 गेंद पर 15 रन बनाए. राहुल त्रिपाठी ने 7 गेंद पर 24 रन बोर्ड पर लगाए. इस तरह भारतीय टीम ने 95 रनों का लक्ष्य खड़ा किया था.

 

 

6 विकेट से यूएई ने भारत को हराया

भारत के दिए 95 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई की टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया बिना एक भी विकेट गंवाए लक्ष्य को हासिल कर लिया है. यूएई की ओर से कप्तान खालिद शाह ने 14 गेंद पर 52 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 6 छक्के 3 चौके लगाए. तो वहीं, अंश टंडन ने 12 गेंद पर 39 रन जड़े, जिसमें उन्होंने 5 छक्के 2 चौके लगाए. दोनों ही बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट 300 से अधिक का रहा. इस तरह यूएई ने 4.2 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया 6 विकेट से जीत दर्ज की.

 

 

लगातार 2 मैच में टीम इंडिया को मिली हार

हांगकांग सिक्सेस 2026 में क्रुणाल पांड्या की कप्तानी वाली भारतीय टीम का निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला. पहले मैच में भारत को पाकिस्तान ने 4 विकेट से हराया था. तो वहीं, अब दूसरे मैच में यूएई ने भी भारत को 6 विकेट से धूल चटा दी है. अब भारत की टीम इंग्लैंड के साथ बॉल सेमीफाइनल 2 मैच खेलने वाली है.

 

Leave a Comment