एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 18 सदस्यीय हॉकी टीम का ऐलान, 27 अक्टूबर को होगा आगाज

पंजाब में 27 अक्टूबर से पांच नवंबर तक होने वाली एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के लिये हॉकी इंडिया ने हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में 18 सदस्यीय भारतीय पुरूष टीम का ऐलान कर दिया। हरमनप्रीत की कप्तानी में अभी हाल ही में भारतीय हॉकी टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।

जो टीम घोषित की गई है, उसमें ज्यादातर खिलाड़ी एशियन गेम्स में खेलने वाले ही हैं। इस टीम में केवल एक बदलाव है। गोलकीपर कृशन बहादुर पाठक की वापसी हुई है। हरमनप्रीत की कप्तानी में भारत ने लगातार दूसरी बार एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतकर लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया।

एशियाई खेलों और विश्व कप से बाहर रहे पाठक ने वापसी की है जबकि युवा डिफेंडर अमनदीप लाकड़ा और मिडफील्डर आदित्य अर्जुन लालागे भी टीम में हैं । मिडफील्डर विष्णु कांत सिंह और फॉरवर्ड अंगद बीर सिंह 18 सदस्यीय टीम में दो रिजर्व खिलाड़ी हैं। एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के जरिये पंजाब में दो दशक बाद अंतरराष्ट्रीय हॉकी की वापसी हो रही है । इसके मुकाबले जालंधर और मोहाली में खेले जायेंगे।

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम :

गोलकीपर : सूरज करकेरा, कृशन बहादुर पाठक
डिफेंडर : संजय, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहदास, जुगराज सिंह, जरमनप्रीत सिंह, अमनदीप लाकड़ा
मिडफील्डर : राजिंदर सिंह, आदित्य अर्जुन लालागे, नीलाकांता शर्मा, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह
फॉरवर्ड : शिलानंद लाकड़ा, अभिषेक, सुखजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह, मनदीप सिंह
रिजर्व : विष्णु कांत सिंह, अंगद बीर सिंह।

 

 

 

भारत है इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम

भारत इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम रही है। अब तक सर्वाधिक 5 ट्रॉफी भारत ने ही जीते हैं। भारत ने 2011, 2016, 2018, 2023 और 2024 में यह ट्रॉफी अपने नाम की थी। भारत के पास छठा चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का मौका है। हरमन एंड कंपनी जिस फॉर्म में खेल रही है, यह उसके लिए ज्यादा मुश्किल नहीं होने वाला है।

Leave a Comment