एशियन गेम्स में भारतीय एथलीटों ने किया कमाल, क्रिकेट से हॉकी तक लगाई गोल्ड की झड़ी; यहां देखें मेडल की लिस्ट

नई दिल्ली: आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 85 पदक अपने नाम किए है। भारत के खाते में 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज मेडन आए। इसी के साथ भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा।

सिर्फ चीन, जापान और दक्षिण कोरिया ही भारत से आगे रहे। यह एशियन गेम्स में भारत का अब तक का दूसरा सबसे बेहतरिन प्रदर्शन रहा है। इससे पहले साल 2022 के हांगझोउ गेम्स में भारत ने 106 पदक जीते थे।

हॉकी में भारत के लिए यह अभियान बेहद खास रहा। हरमनप्रीत सिहं की अगुवाई वाली पुरुष टीम ने फाइनल में मलेशिया को 5-1 से हराकर लगातार दुसरी बार गोल्ड जीता है। इस बेहतरीन जीत के साथ टीम ने LA 2028 ओलंपिक के लिए भी क्वालिफाई किया। महिला टीम ने भी चीन को 1-0 से हराकर 44 साल बाद एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक हासिल किया। बता दें पहली बार एक ही संस्करण में भरत की पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने गोल्ड जीता है।

क्रिकेट और कबड्डी में भी कायम रहा दबदबा

क्रिकेट में पुरुष टीम ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी बार गोल्ड जीता। महिला टीम ने भी श्रीलंका को मात देकर अपना खिताब बरकरार रखा। कबड्डी में पुरुष और महिला दोनों टीमों ने गोल्ड मेडल जीता और अपने खिताब बचाए। तीरंदाजी में भारत को पांच स्वर्ण मिले। 17 साल की कुमकुम मोहोड ने व्यक्तिगत रिकर्व में गोल्ड जीतकर इतिहास बनाया। निशानेबाजी में भारत ने 15 पदक जीते। वहीं एथलेटिक्स भारत का सबसे सफल खेल रहा, जहां कुल 24 पदक आए। कई खिलाड़ियों ने पुराने रिकॉर्ड और लंबे इंतजार को खत्म किया।

कुश्ती और बॉक्सिंग में भी आए गोल्ड

कुश्ती में अमन सहरावत और सुजीत कलकल ने स्वर्ण जीता, जबकि भारत ने इस खेल में कुल छह पदक हासिल किए। बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन ने गोल्ड जीता और परवीन हुड्डा तथा अंकुश पंघल ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

भारत के पदक जीतने वाले खिलाड़ियों और टीमों की पूरी सूची में शूटिंग, एथलेटिक्स, तीरंदाजी, कुश्ती, बॉक्सिंग, हॉकी, क्रिकेट, कबड्डी, स्क्वैश, गोल्फ, सेलिंग, वुशू समेत कई खेल शामिल रहे। 85 पदकों की पूरी सूची में व्यक्तिगत खिलाड़ियों के साथ कई टीमों का योगदान भी रहा।

Leave a Comment