एशियन गेम्स 2026 के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम का ऐलान, जापान में दिखेगा युवाओं का दम

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के लिए श्रीलंका की 15 सदस्यीय पुरुष क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है. टीम का कप्तान साहन अरच्चिगे को बनाया गया है. इस टीम में विकेटकीपर के रूप में अनुभवी खिलाड़ी निरोशन डिकवेला अपनी भूमिका निभाते नजर आएंगे श्रीलंकाई टीम इस बड़े टूर्नामेंट के लिए 24 सितंबर को जापान के लिए रवाना होगी.

आपको बता दें कि जापान के आइची प्रांत के निशिन में स्थित ‘कोरोजी स्पोर्ट्स पार्क’ में 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक एक धमाकेदार टी20 इंटरनेशनल टूर्नामेंट होने जा रहा है, जिसमें श्रीलंका समेत कुल 10 टीमें ट्रॉफी के लिए आपस में भिड़ेंगी.

श्रीलंका टीम में अनुभव युवा टैलेंट का कॉम्बिनेशन

इस श्रीलंकाई टीम में अनुभवी सितारों युवा टैलेंट का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिल रहा है. टीम की बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए एशेन बंदारा सोहन डी लिवेरा जैसे शानदार बल्लेबाज हैं, जबकि ऑलराउंडर चमिका करुणारत्ने तेज गेंदबाज नुवान थुशारा अपनी गेंदबाजी अनुभव से विरोधी टीमों को कड़ी टक्कर देंगे. वहीं, स्पिन गेंदबाजी में मिस्ट्री लेग स्पिनर विजयकांत व्यास्कंथ टीम के सबसे बड़े एक्स-फैक्टर साबित हो सकते हैं, जो अपनी फिरकी से किसी भी बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त करने का दम रखते हैं.

इंग्लैंड दौरे पर गई श्रीलंकाई टीम से अलग है यह टीम

एशियन गेम्स में जाने वाली यह श्रीलंकाई टीम उस टीम से बिल्कुल अलग है जो हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर गई थी, जहां मेजबान टीम ने 19 सितंबर को ओल्ड ट्रैफर्ड में तीसरा मैच 8 विकेट से जीतकर श्रीलंका को टी20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था. इस बदलाव के बीच सिर्फ तेज गेंदबाज नुवान थुशारा थारिंदु रत्नायके ही ऐसे दो खिलाड़ी हैं जो दोनों टीमों में शामिल हैं.

आपको बता दें कि इंग्लैंड दौरे के लिए पहले कुसल मेंडिस को कप्तान चुना गया था, लेकिन उनके तेज गेंदबाज बिनुरा फर्नांडो के चोटिल होने के कारण चरित असालंका को कप्तानी सौंपनी पड़ी थी. हालांकि फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि बिनुरा फर्नांडो अब पूरी तरह फिट हो चुके हैं उन्हें एशियाई खेलों की इस टीम में वापस चुन लिया गया है.

 

 

12 साल बाद गोल्ड मेडल खेलने से इरादे से उतरेगी श्रीलंकाई टीम

एशियन गेम्स में श्रीलंका का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव से भरा रहा है. इस बार टीम 12 साल पुराना इतिहास दोहराने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. श्रीलंका ने 2010 के ग्वांगझू एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था इसके बाद 2014 के इंचियोन खेलों में शानदार खेल दिखाते हुए अफगानिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया था.

हालांकि, 2023 के हांगझोऊ एशियाई खेलों में श्रीलंकाई टीम खाली हाथ रही थी, जहां भारत ने गोल्ड, अफगानिस्तान ने सिल्वर बांग्लादेश ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था. अब श्रीलंका का एकमात्र लक्ष्य इस महीने के अंत से शुरू हो रहे मुकाबले में दमदार वापसी करना 2014 के बाद एक बार फिर मेडल जीतकर पोडियम पर श्रीलंकाई ध्वज लहराना है.

 

 

एशियन गेम्स 2026 के श्रीलंका की टीम

श्रीलंका टीम: सहान अराचिगे (कप्तान), लसिथ क्रूसपुले, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सिनेथ जयवर्धने, नुवानीदु फर्नांडो, सोहन डी लिवरा, एशेन बंडारा, चमिका करुणारत्ने, थारिंडु रत्नायके, वानुजा सहन, विजयकांत वियास्कंथ, दुशान हेमंथा, नुवान तुषारा, बिनुरा फर्नांडो, गरुका संकेथ

Leave a Comment