ईशान किशन ने रचा नया इतिहास, टीम इंडिया के चयन पर बढ़ी गंभीर-अगरकर की चिंता

Ishan Kishan News: बिहार के लाल ईशान किशन का शानदार प्रदर्शन क्रिकेट के मैदान पर लगातार जारी है. इस समय वह दलीप ट्रॉफी में खेल रहे हैं. फाइनल मुकाबले में साउथ जोन के खिलाफ उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली.

किशन फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 4000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं.

घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन के साथ ईशान किशन ने रेड बॉल क्रिकेट में वापसी के लिए भी अपना दावा मजबूत कर दिया है. इस समय टेस्ट क्रिकेट में कई भारतीय खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में किशन के लगातार शानदार प्रदर्शन से कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के सामने टीम चयन को लेकर चुनौती बढ़ सकती है.

अगर ईशान किशन इसी तरह टेस्ट क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे तो यह देखना दिलचस्प होगा कि गंभीर और चयनकर्ता उन्हें टीम में किस खिलाड़ी की जगह मौका देते हैं.

फर्स्ट क्लास करियर का 10वां शतक

खबर लिखे जाने तक ईशान किशन 135 गेंदों पर 111 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे. उन्होंने इस पारी के दौरान 14 चौके और एक शानदार छक्का लगाया. यह उनके फर्स्ट क्लास करियर का 10वां शतक है.

 

ईशान किशन का फर्स्ट क्लास करियर

ईशान किशन ने अब तक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 67 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 109 पारियों में करीब 40 की औसत से 4063 रन बनाए हैं. उनके नाम 10 शतक और 19 अर्धशतक दर्ज हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 273 रन उनकी सबसे बड़ी पारी है.

ईशान किशन का टेस्ट करियर

भारतीय टीम के लिए ईशान किशन ने अब तक सिर्फ दो टेस्ट मैच खेले हैं. इन मुकाबलों की तीन पारियों में उन्होंने 78 की औसत से 78 रन बनाए हैं. उनके नाम एक अर्धशतक भी है. टेस्ट क्रिकेट में 52 रन उनकी सबसे बड़ी पारी है, जो उन्होंने नाबाद रहते हुए बनाई थी.

Leave a Comment