Ishan Kishan Century: दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मैच ईस्ट जोन साउथ जोन के बीच खेला जा रहा है. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस फाइनल मैच में कप्तान ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी की शतक लगा दिया है.
उन्होंने 122 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी कर ली है इसी के साथ ईस्ट जोन की टीम बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है. अपनी सेंचुरी के साथ ही ईशान ने 4000 फर्स्ट क्लास रन भी पूरे कर लिए हैं.
ईशान किशन ने लगाया शतक
साउथ जोन के खिलाफ खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मैच में ईशान किशन ने कमाल की बल्लेबाजी की शतक जड़ दिया है. उन्होंने चौके के साथ 122 गेंदों में इस सेंचुरी को पूरा किया. अपनी इस पारी के दौरान ईशान ने 14 चौके एक छक्का लगाया. पारी की बात करें, तो उन्होंने पहले 50 रन 71 गेंदों रन बनाए फिर उन्होंने रन ए बॉल बनाया शतक पूरा किया. उनके शतक को डगआउट में मौजूद साथी खिलाड़ियों सपोर्ट स्टाफ ने तालियों के साथ सराहा.
ईशान किशन के शतक ने उनकी टीम को तेजी से आगे बढ़ाने का काम किया है. वहीं, ईशान कुमार कुशाग्र ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 141(154) रन की साझेदारी बना ली है.
वैभव सूर्यवंशी अभिमन्यू ईश्वरन ने दिलाई मजबूत शुरुआत
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जहां, पहले बैटिंग करने आई ईस्ट जोन की टीम को उनकी सलामी जोड़ी ने मजबूत शुरुआत दिलाई. पहले विकेट के लिए वैभव सूर्यवंशी अभिमन्यू ईश्वरन ने मिलकर 100 रनों की साझेदारी बनाई. इसमें दोनों ही खिलाड़ियों ने अपना अहम योगदान दिया. हालांकि, फिर वैभव सूर्यवंशी 44 रन बनाकर आउट हुए, जिनके रूप में ईस्ट जोन की टीम को पहला झटका लगा.
ईस्ट जोन ने पहले दिन बनाया 385/4 का स्कोर
साउथ जोन के खिलाफ खेले जा रहे फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया उनके बल्लेबाजों ने इसे सही साबित करके दिखाया. पहले दिन साउथ जोन के गेंदबाजों ने 79 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 4 विकेट के नुकसान पर ईस्ट जोन ने 385 रन बोर्ड पर लगाए हैं.
सबसे पहले वैभव सूर्यवंशी 44 रन बनाकर आउट हुए फिर अभिमन्यू ईश्वरन 86 गेंदों पर 72 रन बनाकर आउट हुए. फिर सुदीप कुमार घरामी 6 रन बनाकर चलते बनए. शिखर मोहन 120 गेंद पर 85 रन बनाकर आउट हुए. दिन का खेल खत्म होने से पहले ईशान किशन ने अपना शतक पूरा किया वह 135 गेंदों पर 111 रन पर कुमार कुशाग्र 75 गेंदों पर 63 रन बनाकर नाबाद लौटे.
ईस्ट जोन का पलड़ा हुआ भारी
ईशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन की टीम का दलीप ट्रॉफी 2026 में पलड़ा भारी हो गया है. पहले दिन का खेल पूरी तरह से ईस्ट जोन के नाम रहा साउथ जोन के गेंदबाज संघर्ष करते नजर आए. अब देखने वाली बात होगी कि खेल के दूसरे दिन तिलक वर्मा अपनी टीम की कैसे वापसी कराते हैं. चूंकि, अगर पहली पारी में ईस्ट जोन बड़ा स्कोर बना लेगी, तो साउथ जोन की टीम के लिए मैच में वापसी करना भी मुश्किल हो जाएगा.