इशान किशन बने नंबर 1, वैभव सूर्यवंशी बाहर, अभिषेक शर्मा 8वें पर; 2026 में सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले शीर्ष 10 बल्लेबाज

इशान किशन ने श्रीलंका के खिलाफ एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में 80 रन की पारी खेली। इसके बाद वह साल 2026 में सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में किशन ने ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श को पीछे छोड़ा।

वैभव सूर्यवंशी ने साल 2026 में टी20 फॉर्मेट में अपने 1000 रन पूरे किए। श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने 38 रन बनाए, लेकिन इस लिस्ट में वह 25वें स्थान पर हैं। वैभव के नाम इस साल टी20 में आईपीएल के 676 रन समेत 23 पारियों में 1007 रन दर्ज हैं। इसमें उनका स्ट्राइक रेट 223.77 और औसत 43.78 का रहा है।

वहीं इशान किशन इस लिस्ट में अब 43 पारियों में 1587 रन बनाकर टॉप पर आ गए हैं। मिचेल मार्श 37 पारियों में 1544 रन बनाकर दूसरे स्थान पर हैं। जोस बटलर के 1523 और टिम सीफर्ट के 1522 रन हैं। अभिषेक शर्मा 1313 रन बनाकर लिस्ट में 8वें स्थान पर हैं। टॉप 10 में सिर्फ दो भारतीय हैं। वैभव के अलावा संजू सैमसन (1010 रन 2026 में) भी इस लिस्ट में नहीं हैं और वह 24वें स्थान पर हैं।

साल 2026 में सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज

खिलाड़ी मैच पारियां नॉट आउट रन सर्वोच्च स्कोर AVG गेंदे खेलीं SR 100s 50s 0s 4s 6s
इशान किशन (भारत/सनराइजर्स हैदराबाद) 43 43 2 1587 103 38.70 905 175.35 1 13 4 159 81
मिचेल मार्श (ऑस्ट्रेलिया/लखनऊ सुपर जायंट्स/पर्थ स्कॉर्चर्स/सेंट लूसिया किंग्स) 37 37 1 1544 111 42.88 968 159.50 2 11 0 146 95
जोस बटलर (डरबन सुपर जायंट्स/इंग्लैंड/गुजरात टाइटन्स/लंगकशायर/एमआई केप टाउन) 53 50 8 1523 131 36.26 958 158.97 1 11 2 143 78
टिम सीफर्ट (कोलकाता नाइट राइडर्स/मॉन्ट्रियल टाइगर्स/एमआई केप टाउन/न्यूजीलैंड/सीएटल ऑर्कास/सेंट लूसिया किंग्स) 48 47 4 1522 105* 35.39 974 156.26 2 14 4 138 80
फिन एलन (ग्लामॉर्गन/कोलकाता नाइट राइडर्स/न्यूजीलैंड/पर्थ स्कॉर्चर्स/सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स/त्रिनबागो नाइट राइडर्स) 53 52 4 1496 101 31.16 828 180.67 3 6 4 131 101
रियान रिकल्टन (मुंबई इंडियंस/एमआई न्यू यॉर्क/एमआई केप टाउन/दक्षिण अफ्रीका/सेंट लूसिया किंग्स) 42 42 7 1390 123* 39.71 817 170.13 2 7 2 109 96
जेम्स विंस (दशम/हैम्पशायर/जोबर्ग सुपर किंग्स/एमआई एमिरेट्स/पेशावर जाल्मी) 39 39 2 1348 125 36.43 884 152.48 2 9 2 151 50
अभिषेक शर्मा (भारत/सनराइजर्स हैदराबाद) 43 43 2 1313 135* 32.02 641 204.83 2 10 10 125 97
क्विंटन डी कॉक (बारबाडोस रॉयल्स/मुंबई इंडियंस/एमआई न्यू यॉर्क/दक्षिण अफ्रीका/सनराइजर्स ईस्टर्न केप) 43 42 4 1312 115 34.52 878 149.43 3 7 5 104 78
निकोलस पूरन (लखनऊ सुपर जायंट्स/एमआई न्यू यॉर्क/एमआई केप टाउन/एमआई एमिरेट्स/त्रिनबागो नाइट राइडर्स) 49 49 5 1261 106 28.65 837 150

Leave a Comment