इशान किशन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के 5वें मैच में बेंगलुरु में बारिश की वजह से रद्द हुए मुकाबले में भारत के लिए 10 गेंदों पर 30 रन की तेज पारी खेली। इशान किशन ने अपनी इस पारी के दौरान 2 छक्के और 3 चौके भी लगाए साथ ही इन चौकों की मदद से वो पाकिस्तानी बैटर मोहम्मद रिजवान का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने में सफल रहे।
इशान ने रिजवान के 5 साल पुराने वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़कर नंबर एक की कुर्सी हासिल कर ली।
रिजवान का वर्ल्ड रिकॉर्ड इशान ने तोड़ा
इशान किशन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में अपनी पारी के दौरान 3 चौके लगाए और वो अब एक कैलेंडर वर्ष में टी20आई में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में (फुल मेंबर टीम के खिलाड़ी) पहले नंबर पर आ गए। इशान ने पाकिस्तानी बैटर मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने साल 2021 में टी20आई में कुल 119 चौके लगाए थे और एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बैटर बने थे।
इशान किशन ने साल 2026 में अब तक कुल 122 चौके लगाए हैं और उन्होंने मोहम्मद रिजवान के 5 साल पुराने वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इस लिस्ट में ब्रायन बेनेट तीसरे नंबर पर हैं जिन्होंने साल 2025 में कुल 109 चौके टी20आई में लगाए थे जबकि सूर्यकुमार यादव भी इस लिस्ट में शामिल हैं और चौथे स्थान पर हैं। सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में कुल 106 चौके टी20आई में लगाए थे जबकि बाबर आजम इस लिस्ट में 5वें स्थान पर हैं जिन्होंने साल 2021 में कुल 99 चौके लगाए थे।
T20I में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज (फुल मेंबर टीम के खिलाड़ी)
122 चौके- इशान किशन (2026)
119 चौके- मोहम्मद रिजवान (2021)
109 चौके- ब्रायन बेनेट (2025)
106 चौके- सूर्यकुमार यादव (2022)
99 चौके- बाबर आजम (2021)
शाई होप टॉप पर, श्रेयस-संजू-अभिषेक नंबर 3; भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बैटर
इस टी20 सीरीज में शाई होप ना सिर्फ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर रहे बल्कि सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में भी पहले स्थान पर रहे। होप ने 5 मैचों में कुल 20 छक्के लगाए जबकि दूसरे स्थान पर भी वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ट रहे जिन्होंने भी 5 मैचों में 15 छक्के जड़े।