इशान-अभिषेक नीचे फिसले, वैभव नंबर 4, पूरन टॉप पर; 2026 में T20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले शीर्ष-10 बैटर

कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 के 27वें लीग मैच में त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने बारबाडोस ट्राइडेंट्स को 35 रन से हरा दिया। त्रिनबागो नाइट राइडर्स की जीत में टीम के कप्तान निकोलस पूरन की 59 रन की अर्धशतकीय पारी और सुनील नरेन के द्वारा लिए गए 4 विकेट के अहम योगदान रहा।

पूरन ने इस मैच में कमाल की बैटिंग की और 7 छक्के और 2 चौकों की मदद से 37 गेंदों पर ये रन बनाए। पूरन अब अपनी पारी में लगाए 7 छक्कों की मदद से साल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने और फिन एलन की बराबरी पर आ गए। वहीं इस साल टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में से इशान किशन और अभिषेक शर्मा टॉप-10 में नीचे फिसल गए वैभव सूर्यवंशी अब 5वें स्थान पर आ गए।

पूरन बने नंबर 1, इशान-अभिषेक फिसले

निकोलस पूरन ने सीपीएल 2026 के 27वें लीग मैच में बारबाडोस ट्राइडेंट्स के खिलाफ 7 छक्के लगाए और सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में फिन एलन की बराबरी करते हुए पहले नंबर पर आ गए। पूरन ने अब तक इस साल में खेले 48 मैचों में 99 छक्के लगाए हैं जबकि फिन एलन ने भी 49 मैचों में 99 छक्के ही लगाए हैं। दूसरे नंबर पर मौजूद रयान रिकेल्टन ने 42 मैचों में 96 छक्के लगाए हैं जबकि तीसरे स्थान पर मिचेल मार्श 37 मैचों में 95 छक्कों के साथ मौजूद हैं।

इस लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी चौथे स्थान पर हैं जिन्होंने 22 मैचों में 95 छक्के लगाए हैं तो वहीं दासुन शनाका 49 मैचों में 85 छक्कों के साथ 5वें नंबर पर हैं। अभिषेक शर्मा अब लिस्ट में 9वें नंबर पर खिसक गए हैं जिन्होंने अब तक इस साल 38 टी20 मैचों में 74 रन बनाए हैं तो वहीं इशान किशन 38 मैचों में 73 छक्के लगाकर 10वें नंबर पर हैं। शिमरोन हेटमायर 44 मैचों में 75 छक्कों के साथ 8वें स्थान पर मौजूद हैं।

साल 2026 में टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज

प्लेयर साल मैच पारी नाबाद रन बेस्ट स्कोर औसत गेंद स्ट्राइक रेट 100 50 0 चौके छक्के
फिन एलन 2026-2026 49 48 4 1451 101 32.97 782 185.54 3 6 3 127 99
निकोलस पूरन 2026-2026 48 48 5 1261 106 29.32 836 150.83 1 8 2 85 99
रयान रिकेल्टन 2026-2026 42 42 7 1390 123* 39.71 817 170.13 2 7 2 109 96
मिचेल मार्श 2026-2026 37 37 1 1544 111 42.88 968 159.5 2 11 0 146 95
वैभव सूर्यवंशी 2026-2026 22 22 0 969 103 44.04 429 225.87 1 7 1 79 86
दासुन शनाका 2026-2026 49 44 12 1029 121* 32.15 559 184.07 1 5 3 58 85
टिम सीफर्ट 2026-2026 46 45 4 1511 105* 36.85 961 157.23 2 14 4 137 80
करणवीर सिंह 2026-2026 24 24 3 895 164 42.61 484 184.91 2 4 2 72 78
डेवाल्ड ब्रेविस 2026-2026 43 37 4 1101 101 33.36 749 146.99 1 5 1 64 78
शिमरोन हेटमायर 2026-2026 44 43 8 1073 111* 30.65 642 167.13 1 4 3 73 75
अभिषेक शर्मा 2026-2026 38 38 2 1077 135* 29.91 552 195.1 1 9 9 107 74
इशान किशन 2026-2026 38 38 0 1414 103 37.21 789 179.21 1 12 4 146 73

तिलक-शाहबाज से आगे सुदीप, वैभव टॉप-5 में; दलीप ट्रॉफी 2026 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप-6 बल्लेबाज

दलीप ट्रॉफी 2026 के दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सुदीप कुमार घरामी पहले नंबर पर हैं जिन्होंने अब तक खेले 2 मैचों में सबसे ज्यादा 31 चौके लगाए हैं जबकि शाहबाज अहमद ने एक मैच में 17 चौके लगाए हैं और वो दूसरे नंबर पर है।

Leave a Comment