अजीत अगरकर का कार्यकाल समाप्त होने को है। ऐसे में बीसीसीआई नए चीफ सिलेक्टर की तलाश में है। पहले कहा जा रहा था कि 2027 वर्ल्ड कप तक अगरकर के कॉन्ट्रैक्ट को बढ़ाया जा सकता है, मगर लगता है बीसीसीआई ने मूड बदल लिया और वह वर्ल्ड कप से पहले नया चीफ सिलेक्टर चाहते हैं।
आज बीसीसीई के हेड क्वार्टर में 95वीं वार्षिक आम बैठक यानी एजीएम है। ऐसे में नए चीफ सिलेक्टर के नाम पर चर्चा हो सकती है। इस बीच पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने 5 पूर्व खिलाड़ियों के नाम बताएं हैं, जो इस भूमिका के लिए एकदम फिट बैठते हैं।
हाल ही में आई NDTV की रिपोर्ट में दो नाम थे जो नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। पहला नाम प्रज्ञान ओझा का है, जो पहले से ही सिलेक्शन कमिटी का हिस्सा हैं। वहीं दूसरा नाम पूर्व क्रिकेटर और गुजरात टाइटन्स (GT) के कोचिंग स्टाफ मेंबर पार्थिव पटेल का है।
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब वीडियो में अगर अगरकर चले जाते हैं, तो वेस्ट जोन से किसी को खाली जगह भरनी होगी। आकाश चोपड़ा ने सुझाव दिया कि भारत के पूर्व सीमर जहीर खान एक शानदार उम्मीदवार हो सकते हैं।
जहीर खान जबरदस्त कैंडिडेट
आकाश चोपड़ा ने कहा, “जहीर एक जबरदस्त कैंडिडेट हो सकते हैं। मुझे नहीं पता कि वह अप्लाई करेंगे या नहीं। मुझे कोई आइडिया नहीं है। आपको कोई ऐसा चाहिए जो टीम को आगे ले जा सके, कोई ऐसा जो ब्लूप्रिंट को समझता हो। जहीर खान एकदम सोने की धूल है।
इरफान पठान के नाम पर भी किया जा सकता है विचार
मैं सोच रहा हूं, क्या यह इरफान पठान हो सकते हैं? मुझे नहीं पता। मैंने इरफान से भी बात नहीं की है, और मुझे यकीन है कि वह जो कर रहा है उससे खुश है। वह कमेंट्री बहुत अच्छी करते हैं। लेकिन इरफान पठान, फिर से, एक बहुत मजबूत कैंडिडेट है अगर आप सिर्फ क्रिकेटिंग क्रेडेंशियल्स और वेस्ट जोन को देखें।
जाफर ने भारतीय क्रिकेट को बहुत कुछ दिया
मैं सोच रहा था, वसीम जाफर क्यों नहीं? वसीम जाफर ने, एक बार फिर, इस गेम के लिए बहुत कुछ किया है। उसने बहुत अच्छा क्रिकेट खेला है, जिसमें इंटरनेशनल लेवल भी शामिल है, और वह डोमेस्टिक क्रिकेट का डॉन है। वह इज्जत भी लाते हैं। वह थोड़ी समझदारी भी लाते हैं। ऐसा लगता है कि वह बहुत ऑर्गनाइज्ड तरीके से काम करेंगे। वह बहुत सुलझे हुए इंसान है।
फिर मैं सोच रहा था, क्या यह संजय बांगर हो सकते हैं? संजय ने BCCI के साथ भी बहुत काम किया है। वह बैटिंग कोच रहे हैं और अलग-अलग फ्रेंचाइजी के साथ कोचिंग कर चुके हैं। वह एक अच्छे, बहुत अच्छे इंसान हैं, और वह ऐसे भी हैं जो कंट्रीब्यूट कर सकते हैं। वह बहुत अच्छे विचारों वाले और बहुत शांत इंसान भी हैं। वह एक सुलझा हुआ इंसान हैं और उनका दिमाग बहुत एनालिटिकल है। वह सोचते रहते हैं कि क्या किया जा सकता है, कहाँ, और किस तरह से। तो, वह भी बुरे कैंडिडेट नहीं हो सकते।
अगर अजीत अगरकर जा रहे हैं, तो किसी को तो आना ही होगा। और अगर कोई वेस्ट जोन से आता है, तो क्या वह इन पांच में से कोई हो सकता है? पार्थिव पटेल, जहीर खान, इरफान पठान, संजय बांगर, वसीम जाफर। क्या वेस्ट जोन से कोई और हो सकता है?”