आज बेंगलुरू में बारिश, अगर रद्द हो गया 5वां टी20, तो कौन बनेगा सीरीज का विजेता?

भारत और वेस्टइंडीज का पांचवां और आखिरी टी20 मैच आज 17 अक्टूबर को बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच कई कारणों से आकर्षण का केंद्र बना होगा. जो बेंगलुरू में जीतेगा वही सीरीज का विजेता कहलाएगा, भुवनेश्वर कुमार को 5वीं टी20 के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया था.

इसलिए आज भुवनेश्वर 4 साल बाद टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में आ सकते हैं. मगर बेंगलुरू का मौसम फैंस की सभी उम्मीदों पर पानी फेर सकता है.

बेंगलुरू के लोगों के लिए आज का मौसम खुशनुमा रहने वाला है, लेकिन क्रिकेट फैंस के लिए नहीं. मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा. मैच से पहले लगातार भारी बारिश की संभावना है और मैच जब शुरू होगा यानी 7 बजे के करीब भी 67 प्रतिशत बारिश का अनुमान है.

रात 8 बजे और उसके बाद भी आसमान में बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश जारी रह सकती है. ऐसे में पूरी संभावना बनी रहेगी कि दोनों टीमों का 5-5 ओवर का मैच भी ना हो पाए. यहां जान लीजिए अगर भारत-वेस्टइंडीज पांचवां टी20 मैच बारिश के कारण रद्द हो जाता है तो सीरीज का विजेता कौन बनेगा?

बारिश आई, तो विजेता कौन?

अगर आज बेंगलुरू में पांचवां टी20 मैच बारिश के कारण रद्द हो जाता है. ऐसे में सीरीज 2-2 से ड्रॉ हो जाएगी और दोनों टीम ट्रॉफी शेयर करेंगी. बता दें कि आज तक वेस्टइंडीज की टीम भारत को उसी के घर पर किसी टी20 सीरीज में हरा नहीं पाया है. आज शाई होप की कप्तानी में वेस्टइंडीज पहली बार भारत को उसी के घर पर हरा सकती है. मगर बारिश उसकी उम्मीदों पर पानी फेर सकती है.

भुवनेश्वर कुमार खेलते हैं या नहीं, यह भी बड़ा सवाल बना हुआ है. अगर उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है तो मयंक यादव या प्रिंस यादव में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है.

Leave a Comment