अरुण जेटली स्टेडियम में टीम इंडिया ने खेले हैं 5 टी20, जानें कैसा रहा रिकॉर्ड

भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज के तीनों मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होंगे. पहला मैच 13 सितंबर को है. गुरुवार को खबर आई थी कि पहले मैच को रीशेड्यूल किया जा सकता है, हालांकि डीडीसीए ने बताया कि मैच तय शेड्यूल के अनुसार ही होगा.

इस वेन्यू पर अभी तक 14 टी20 इंटरनेशनल मैच हुए हैं. टीम इंडिया ने 5 टी20 यहां खेले हैं, जानिए इनमें कैसा रिकॉर्ड रहा है? कितने मैच जीते और कितने हारे हैं? यहां सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा विकेट किसके नाम है.

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत ने पहला टी20 मैच साल 2017 में खेला था. इससे पहले यहां 4 टी20 इंटरनेशनल मैच हो चुके थे. इस ग्राउंड पर पहला मैच अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच 2016 में हुआ था, जिसमें इंग्लैंड ने 15 रनों से जीत दर्ज की थी.

अरुण जेटली स्टेडियम में भारत का टी20 रिकॉर्ड

अरुण जेटली स्टेडियम में टीम इंडिया ने 5 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें से 3 जीते हैं और 2 में शिकस्त मिली है. भारत ने यहां न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और नामीबिया को हराया है. दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश यहां टी20 में भारत को हरा चुकी हैं.

आखिरी बार भारत ने यहां इसी साल टी20 वर्ल्ड कप में नामीबिया को हराया था, जिसमें ईशान किशन (61) और हार्दिक पांड्या ने अर्धशतक जड़ा था. ईशान अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज का भी हिस्सा हैं, जो दलीप ट्रॉफी फाइनल में दोहरा शतक लगाकर आ रहे हैं.

सबसे ज्यादा रन: अरुण जेटली स्टेडियम में सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन ईशान किशन के नाम है, जिन्होंने यहां खेली 2 पारियों में 137 रन बनाए हैं. दोनों पारियों में उन्होंने अर्धशतक जड़ा था.

सबसे ज्यादा विकेट: अरुण जेटली स्टेडियम में सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल विकेट लेने का रिकॉर्ड यूएई के जुनैद सिद्दीकी के नाम है, जिन्होंने 3 मैचों में 7 विकेट लिए हैं. भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबज वरुण चक्रवर्ती हैं, जिन्होंने यहां खेले 2 टी20 मैचों में 5 विकेट लिए हैं.

अरुण जेटली स्टेडियम में हाईएस्ट टी20 स्कोर

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हाईएस्ट टी20 स्कोर 221 है, जो भारत ने बांग्लादेश के खिलफ 9 अक्टूबर 2024 को बनाया था.

Leave a Comment