छक्के-चौकों की बरसात करने में माहिर अभिषेक शर्मा हाल ही में एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जिताकर लौटे हैं और अब उनके सामने वेस्टइंडीज की टीम है जिनके खिलाफ वो कई बड़े मुकाम हासिल कर सकते हैं.
(PC-PTI)

भारत वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 6 अक्टूबर से होगी. पहला मैच लखनऊ में होगा और अभिषेक शर्मा पर सबकी नजरें रहेंगी जो कि कमाल फॉर्म में चल रहे हैं. (PC-PTI)

ये खिलाड़ी अगर टी20 सीरीज में 74 रन और बना लेता है तो उनके टी20 इंटरनेशनल में 2 हजार रन पूरे हो जाएंगे. ये खिलाड़ी 61 पारियों में 1926 रन बना चुका है. सिर्फ रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और केएल राहुल ही टी20 में 2000 से ज्यादा रन बना चुके हैं.(PC-PTI)

अभिषेक शर्मा वैसे तो लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं लेकिन ये खिलाड़ी टी20 इंटरनेशनल में 185 चौके भी जड़ चुका है. इस सीरीज में 7 चौके लगाते ही वो सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में केएल राहुल और शिखर धवन को पीछे छोड़ देंगे.(PC-PTI)

अभिषेक शर्मा 31 रन और बना लेते हैं तो उनके घरेलू सरजमीं पर 1000 टी20 इंटरनेशल रन हो जाएंगे. फिलहाल वो घरेलू सरजमीं पर 37.26 के औसत और 214.85 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 969 रन बना चुके हैं. (PC-PTI)