भारतीय क्रिकेट टीम टी20 प्रारूप में अब अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज से पहले बात अगर टी20 प्रारूप में साल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की करें तो इशान किशन नंबर एक पर बने हुए हैं तो वहीं शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 में अच्छा प्रदर्शन कर रहे अभिषेक शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ दिया है और वो दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
वहीं वैभव फिलहाल संजू सैमसन से आगे हैं।
इशान किशन टॉप पर, वैभव हैं संजू से आगे
साल 2026 में टी20 प्रारूप में अब तक इशान किशन ने कुल 38 मैच खेले हैं और उनके बल्ले से कुल 1414 रन एक शतक की मदद से बनाए हैं तो वहीं दूसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा मौजूद हैं जिन्होंने 38 मैचों में 1077 रन बनाए हैं और उन्होंने भी एक शतक लगाया है। तीसरे नंबर पर वैभव सूर्यवंशी हैं जिन्होंने 22 मैचों में 969 रन बनाए हैं और इस दौरान उनके बल्ले से भी एक ही शतक निकला है। इस लिस्ट में चौथे नंबर पर संजू सैमसन हैं जिन्होंने 28 मैचों में 877 रन 2 शतक की मदद से बनाए हैं।
साल 2026 में टी20 प्रारूप में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-8 बल्लेबाजों की लिस्ट में 5वें स्थान पर इस वक्त तिलक वर्मा हैं जिन्होंने 33 मैचों में 821 रन बनाए हैं और उनके नाम पर भी एक शतक दर्ज है। तिलक वर्मा से नीचे अभी श्रेयस अय्यर हैं जिन्होंने इस साल अब तक खेले 24 मैचों में एक शतक की मदद से 809 रन बनाए हैं। 7वें स्थान पर शिवम दुबे हैं जिन्होंने 36 मैचों में 758 रन बनाए हैं जबकि 8वें नंबर पर 27 मैचों में 754 रन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव मौजूद हैं। (ये आंकड़े खबर लिखे जाने तक के हैं जिनमें बाद में बदलाव हो सकते हैं। )
साल 2026 में टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-8 भारतीय
इशान किशन- 38 मैच- 1414 रन
अभिषेक शर्मा- 38 मैच- 1077 रन
वैभव सूर्यवंशी- 22 मैच- 969 रन
संजू सैमसन- 28 मैच- 877 रन
तिलक वर्मा- 33 मैच- 821 रन
श्रेयस अय्यर- 24 मैच- 809 रन
शिवम दुबे- 36 मैच- 758 रन
सूर्यकुमार यादव- 27 मैच- 754 रन
संजू सैमसन नंबर 2, डिकॉक टॉप पर, इशान-कामरान एक साथ; T20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-3 विकेटकीपर
टी20 क्रिकेट में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-3 बल्लेबाजों में संजू सैमसन दूसरे नंबर पर हैं जबकि इशान किशन और पाकिस्तान के पूर्व बैटर कामरान अकमल लिस्ट में एक साथ इस स्थान पर हैं।