अजीत अगरकर गए, अब कौन चुनेगा टीम इंडिया की स्क्वाड? BCCI ने रोहित शर्मा के ‘खास दोस्त’ को दी जिम्मेदारी

India Tour New Zealand 2026: भारतीय टीम इस महीने न्यूजीलैंड का दौरा करेगी, जहां पर दोनों टीमों के बीच मल्टी-फॉर्मेट सीरीज खेली जाएगी. इस दौरे पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे.

यह सीरीज भारतीय टीम के लिए काफी अहम होने वाली है. हालांकि उससे पहले बड़ा सवाल यह है कि इस दौरे के लिए टीम कौन चुनेगा? BCCI के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) का कार्यकाल खत्म हो चुका है. अभी तक बोर्ड ने उनकी जगह किसी नए चीफ सिलेक्टर का एलान नहीं किया है. बताया जा रहा है कि नए चीफ सिलेक्टर के चुनाव से पहले ही न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम का एलान कर दिया जाएगा. BCCI की सिलेक्शन कमेटी इस हफ्ते टीम इंडिया के सिलेक्शन के लिए मीटिंग करेगी.

कब होगा टीम का एलान?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 5 से 11 अक्टूबर के बीच सिलेक्शन कमेटी की बैठक होगी, जिसके बाद न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम का एलान किया जाएगा. रिपोर्ट्स की मानें, तो अजीत अगरकर के जाने के बाद न्यूजीलैंड दौरे के लिए होने वाली सिलेक्शन मीटिंग की अध्यक्षता पूर्व दिग्गज स्पिनर प्रज्ञान ओझा (Pragyan Ojha) करेंगे. प्रज्ञान ओझा BCCI की सिलेक्शन कमेटी के सदस्य हैं. अजीत अगरकर के जाने के बाद प्रज्ञान ओझा को कार्यवाहक चीफ सिलेक्टर बनाया गया है. अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि प्रज्ञान ओझा लॉन्ग टर्म के लिए भारतीय टीम के चीफ सिलेक्टर बनेंगे या नहीं?

4 टीमों का होगा सिलेक्शन

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम (India Tour New Zealand 2026) की 4 अलग-अलग टीमों का एलान किया जाना है. इसमें भारत की एक टेस्ट टीम, एक वनडे टीम और एक टी20 टीम शामिल है. इसके अलावा न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ सीरीज के लिए इंडिया-ए की स्क्वाड भी चुनी जानी है. ऐसे में सिलेक्टर्स इन सीरीज के लिए मजबूत टीम चुनना चाहेंगे.

न्यूजीलैंड दौरा क्यों है अहम?

भारतीय टीम के लिए न्यूजीलैंड का दौरा काफी अहम होने वाला है. दरअसल, इस दौरे पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 वनडे मैच खेले जाएंगे. यह वनडे सीरीज भारत के लिए अगले साल होने वाले विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से काफी अहम है. इसके अलावा 2 मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेली जाएगी, जो ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिहाज से बेहद जरूरी हैं. WTC फाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारतीय टीम का न्यूजीलैंड में दोनों टेस्ट मैच में जीत जरूरी है.

Leave a Comment