BCCI Chief Selector Eligibility: भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. एक बार फिर उनको लेकर चर्चा तेज हो गई है, क्योंकि उनका कार्यकाल अक्टूबर, 2026 में खत्म होने वाला है.
ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या BCCI अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) के कार्यकाल को आगे बढ़ाएगी या फिर किसी नए दिग्गज को चीफ सिलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपेगी. अगर अजीत अगरकर को उनके पद से हटाया जाता है, तो फिर टीम इंडिया का नया चीफ सिलेक्टर कौन बन सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो BCCI चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के कार्यकाल को बढ़ाने पर विचार कर रही है. हालांकि अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है.
कौन बन सकता है चीफ सिलेक्टर?
अक्सर सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चलती रहती हैं कि BCCI अजीत अगरकर की जगह किसी पूर्व दिग्गज को चीफ सिलेक्टर की जिम्मेदारी दे सकते हैं. यहां तक कि कुछ फैंस ने पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और पूर्व बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे जैसे दिग्गजों को नया चीफ सिलेक्टर बनाने की मांग भी की. हालांकि ये दोनों ही अभी टीम इंडिया के सिलेक्टर नहीं बन सकते हैं. दरअसल, इसके पीछे की वजह बोर्ड के खास नियम हैं. BCCI ने चीफ सिलेक्टर के लिए कुछ शर्तें रखी हैं, जिन्हें पूरा करने वाले को भी यह जिम्मेदारी सौंपी जाती है. जानें क्या हैं BCCI की शर्तें…
- चीफ सिलेक्टर बनने के लिए उम्मीदवार को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायर हुए कम से कम 5 साल पूरे होने चाहिए.
- उम्मीदवार के पास कम से कम 7 टेस्ट मैच या फिर या 30 फर्स्ट क्लास मुकाबले या फिर 10 वनडे और 20 फर्स्ट क्लास मैच खेलने का एक्सपीरियंस हो.
- उम्मीदवार कुल मिलाकर 5 सालों से ज्यादा समय तक BCCI की किसी भी कमेटी का सदस्य न रहा हो.
इन सभी शर्तों को पूरा करने वाला उम्मीदवार की ही टीम इंडिया का सिलेक्टर बन सकता है. चुने जाने के सिलेक्टर किसी भी IPL फ्रेंचाइजी, मीडिया हाउस या क्रिकेट एकेडमी से सीधे तौर पर नहीं जुड़ सकता है.
भारतीय क्रिकेट में सिलेक्टर का अहम रोल
भारतीय क्रिकेट में सिलेक्टर्स का काफी जरूरी रोल है. खासकर 2027 वनडे विश्व कप को देखते हुए सिलेक्शन कमेटी की भूमिका और भी ज्यादा अहम हो गई है. सिलेक्टर्स का काम खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लेकर उनकी फिटनेस, भविष्य की योजनाओं और बड़े टूर्नामेंट को ध्यान में रखकर सिलेक्शन करना होता है. मौजूदा समय में अजीत अगरकर टीम इंडिया की सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन हैं. बताया जा रहा है कि BCCI अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए अजीत अगरकर के कार्यकाल को आगे बढ़ा सकता है.