Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन में मुंबई की कप्तानी कौन करेगा ये एक बड़ा सवाल था, जिसका जवाब अब मिल गया है. अब तक अजिंक्य रहाणे मुंबई की कप्तानी कर रहे थे. रणजी ट्रॉफी के पिछले सीजन में भी अजिंक्य राहणे उनकी कप्तानी कर रहे थे.
अजिंक्य रहाणे के क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने के बाद ये सवाल लगातार उठ रहा था कि, अब रणजी ट्रॉफी के अलगे सीजन में मुंबई की कप्तानी कौन करेगा.
रहाणे ने कब से कब तक की मुंबई की कप्तानी
अजिंक्य रहाणे ने अपनी कप्तानी की शुरुआत रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए साल 2022 के अंत में की थी. उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2022/2023 में कप्तानी संभाली थी. तबसे लेकर अब तक यानी रणजी ट्रॉफी 2025 तक उन्होंने मुंबई की टीम की कप्तानी की थी. इसके बाद रहाणे ने 30 जुलाई को अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर अपने संन्यास का ऐलान कर दिया. अब वो क्रिकेट नहीं खेलेंगे कमेंट्री में अपना करियर आगे बढाएंगे.
कौन बना मुंबई का नया कप्तान
इसको ध्यान में रखते हुए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने उनकी कप्तानी का रिप्लेसमेंट ढूंढना शुरू कर दिया था. अब उन्होंने मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी 2026-27 के लिए नए कप्तान का ऐलान कर दिया है. अब सिद्धेश लाड रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन में मुंबई की कप्तानी करेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धेश लाड अब मुंबई के नए कप्तान हैं वो टीम को लीड करते हुए इस सीजन नजर आएंगे.
अब 34 साल के सिद्धेश लाड मुंबई की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. उन्होंने 23 मई 1994 को मुंबई में जन्म सिद्धेश दाएं हाथ के मिलिड ऑर्डर बल्लेबाज हैं. वो ऑफ ब्रेक बॉलिंग करने के लिए भी जाने जाते हैं. प्रवीण आमरे की देखरेख में उन्होंने मुंबई के लिए नवंबर 2013 में 21 साल की उम्र में अपना फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया.
उन्होंने अपने दूसरे ही मैच में दिल्ली के खिलाफ फिफ्टी बनाई. लाड ने 2015-16 के रणजी ट्रॉफी फाइनल में 88 रन बनाए 10वें विकेट के लिए 103 रन की साझेदारी की मुंबई को जीत दिलाई. उन्हें 2015 आईपीएल सीजन से पहले मुंबई इंडियंस ने खरीदा था, लेकिन उन्होंने कोई मैच नहीं खेला.
दिनेश लाड ने 2013 में किया था रणजी डेब्यू
सिद्धेश लाड ने नवंबर 2013 में अपना रणजी ट्रॉफी डेब्यू किया था. जब उन्होंने डेब्यू किया था. उस वक्त उनकी उम्र 21 वर्ष की थी. इसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा मुंबई के लिए लगातार खेलते रहे. सिद्धेश लाड़ 2022-23 सीजन में गोवा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. वो मुंबई के अलावा गोवा के लिए भी खेले चुके हैं. उनके पिता दिनेश लाड टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा सहित कई भारतीय खिलाड़ियों को कोचिंग दे चुके हैं.
सिद्धेश लाड का क्रिकेट करियर
| फॉर्मेट | मैच | पारी | नाबाद | रन | सर्वोच्च स्कोर | औसत | स्ट्राइक रेट | शतक | अर्धशतक | चौके | छक्के | कैच | विकेट |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| प्रथम श्रेणी (FC) | 82 | 135 | 8 | 5623 | 170 | 44.27 | 54.15 | 15 | 30 | 677 | 73 | 31 | 8 |
| लिस्ट ए | 56 | 45 | 7 | 1571 | 129 | 41.34 | 90.96 | 4 | 6 | 133 | 41 | 18 | 20 |
| टी20 | 61 | 50 | 8 | 944 | 82 | 22.47 | 118.14 | 0 |