WPL 2027 का मिनी ऑक्शन पूरा, जानिए इस सीजन कैसी दिखेंगी पांचों टीमें

मुंबई की टीम सबसे कम पर्स के साथ ऑक्शन में उतरी थी और इस टीम ने शुरुआत में बडे़ नामों पर दांव लगाया, लेकिन पैसों की कमी के कारण बड़े खिलाड़ी खरीद नहीं पाई। इसके बाद इस टीम ने युवा खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा।

कोच्चि: विमेंस प्रीमियर लीग 2027 के लिए मिनी ऑक्शन पूरा हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप जिताने वाली कप्तान सोफी मोलिनक्स को यूपी वारियर्स ने 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था। वह इस नीलामी की सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। उनके लिए आरसीबी ने भी बड़ा दांव लगाया। हालांकि, अंत में यूपी ने उन्हें अपने साथ जोड़ा। यह नीलामी सबसे ज्यादा अच्छी यूपी के लिए ही रही। इस टीम ने स्नेह राणा और ग्रैस हैरिस जैसी खिलाड़ियों को बेस प्राइस में अपने साथ जोड़ा। यहां हम बता रहे हैं कि ऑक्शन पूरा होने के बाद सभी टीमें कैसी दिख रही हैं।रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु विमेन

आरसीबी विमेंस की टीम 1.15 करोड़ रुपये का पर्स लेकर ऑक्शन में उतरी थी, लेकिन एक्सलेरेटेड राउंड तक किसी भी खिलाड़ी को नहीं खरीदा। इस टीम ने सोफी मोलिनक्स पर दांव जरूर लगाया, लेकिन यूपी की टीम उन्हें अपने साथ जोड़ने में सफल रही। बाद में आरसीबी ने तेजल हसबसिन और जेस जॉनसन जैसी खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा।

बल्लेबाजः स्मृति मंधाना, जॉर्जिया वॉल, तेजल हसबनिस।
विकेटकीपरः ऋचा घोष, प्रत्यूषा कुमार, वृंदा दिनेश।
ऑलराउंडरः श्रेयंका पाटिल, सयाली सतघरे, प्रेमा रावत, नदिनी डी क्लर्क, एलिस पेरी, जेस जॉनसन, क्लोई ट्रॉयन।
गेंदबाजः राधा यादव, पूजा वस्त्राकर, लॉरेन बेल, अरुंधती रेड्डी।

यूपी वॉरियर्स विमेन

यूपी की टीम इस ऑक्शन में सबसे बड़ा पर्स लेकर उतरी थी और शुरुआत से ही कमाल के खिलाड़ी खरीदे। ऑक्शन की सबसे बड़ी बोली 1.1 करोड़ की रही और इसी टीम ने सोफी मोलिनक्स को अपने साथ जोड़ा। इसके बाद ग्रेस हैरिस और स्नेह राणा को 30 लाख के बेस प्राइस में खरीदकर टीम को और भी मजबूत किया। अंत में कई युवा खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा।

बल्लेबाजः प्रतिका रावल, फीबी लिचफील्ड, मेग लेनिंग, हरलीन देओल, सिमरन शेख।
विकेटकीपरः सुषमा वर्मा, क्षिप्रा गिरि।
ऑलराउंडरः ग्रेस हैरिस, स्नेह राणा, सोफी मोलिनक्स, दीप्ति शर्मा, कैथरीन ब्राइस, सहाना पवार, मनाली दक्षिणी, ।
गेंदबाजः शिखा पांडे, क्रांति गौड़, सोफी एक्लेस्टन, आशा शोभना।

गुजरात जाइंट्स विमेंस

गुजरात की टीम ने भी इस मिनी ऑक्शन में कोई बड़ा दांव नहीं लगाया, लेकिन जी कमालिनी को 40 लाख रुपये के बेस प्राइस में अपने साथ जोड़ लिया। वह बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज एक बेहतरीन बैकअप हो सकती हैं। इस टीम ने आयरलैंड की ओरला को भी अपनी टीम में शामिल किया। इससे यह टीम और भी मजबूत हुई है।
बल्लेबाजः जी कमालिनी, भारती फुलमाली,
विकेटकीपरः यास्तिका भाटिया, बेथ मूनी।
ऑलराउंडरः ओरला प्रेनडेरगस्ट, सोफी डिवाइन, किम गार्थ, कनिका अहूजा, जॉर्जिया वेयरहम, ऐश्ले गार्डनर, अनुष्का शर्मा, समायरा राधव, ओरला पेंडरग्रस्ट।
गेंदबाजः तनुजा कंवर, रेणुका सिंह ठाकुर, राजेश्वरी गायकवाड़, काश्वी गौतम, जिंतमणि कलीता, हैप्पी कुमारी।

दिल्ली कैपिटल्स विमेन

दिल्ली की टीम ने पहला दांव किरण नवगिरे पर लगाया था। किरण पर 75 लाख रुपये खर्च करना हैरान करने वाला फैसला था। इसी ऑक्शन में स्नेह राणा जैसी खिलाड़ी 30 लाख रुपये में सोल्ड हुई। हालांकि, दिल्ली की टीम काफी संतुलित नजर आ रही है। पहले से भी इस टीम में कई शानदार खिलाड़ी हैं। काश्वी कंडीकुप्पा और नजमा खान जैसी खिलाड़ी इस नीलामी में टीम का हिस्सा बनीं।

बल्लेबाज: किरण नवगिरे, निकी प्रसाद, लॉरा वुलफार्ट, जेमिमा रोड्रिग्स, दीया यादव।
विकेटकीपरः ममता मदीवला।
ऑलराउंडरः शेफाली वर्मा, मारिजाने कप, लूसी हैमिल्टन, सेनली हेनरी, एनाबेल सदरलैंड, काश्वी कंडीकुप्पा, नजमा खान।
गेंदबाजः नंदनी शर्मा, श्री चरणी, मिन्नू मणी, क्रिस्टी गॉर्डन।

मुंबई इंडियंस विमेन

मुंबई की टीम में पहले ही 8-9 खिलाड़ियों की जगह पक्की है। इस नीलामी में उनका पर्स सबसे कम था। उन्हें चुनिंदा स्पॉट के लिए खिलाड़ी चाहिए थे। ऐसे में इस टीम ने पहले तीन युवा भारतीय खिलाड़ियों को 10-10 लाख रुपये के बेस प्राइस में खरीदा। किशा कसात, लतिका इनामदार और भारती रावल को खरीदने के बाद इस टीम ने अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली थी।
बल्लेबाज: दिशा कसात, सनिका चाल्के, श्वेता सेहरावत।
विकेटकीपरः लतिका इनामदार, राहिला फिरदौस।
ऑलराउंडरः संजीवन संजना, निकोला कैरी, नेट सिवर ब्रंट, हीली मैथ्यूज, हरमनप्रीत कौर, अमेलिया कर, अमनजोत कौर, अक्षिता भगत।
गेंदबाजः भारती रावल, तारा नॉरिस, वैष्णवी शर्मा, शबनिम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता।

Leave a Comment