Women’s T20 Asia Cup 2026: पाकिस्तानी खिलाड़ी ने पहने विराट कोहली के जूते, खुद का छोड़ो, टीम का भी कराया फायदा

हिला T20 एशिया कप 2026 में पाकिस्तानी खिलाड़ी नाशरा संधू ने विराट कोहली के जूते पहनकर धमाका किया है. उन्होंने हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ मैच में विराट के जूते पहने और फिर वो किया जो करियर में पहले कभी नहीं किया था.

यहां विराट के जूते पहनने से मतलब उनकी शू कंपनी One 8 के जूते पहनने से है. (Photo: Getty)

नाशरा संधू ने विराट कोहली के जूतों में हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ कातिलाना गेंदबाजी की और सिर्फ 7 रन देकर 6 विकेट चटकाए. विराट के जूतों में किया पाकिस्तानी खिलाड़ी नाशरा संधू का ये प्रदर्शन उनके T20 करियर का बेस्ट है. (Photo: Getty)

पाकिस्तानी टीम में सिर्फ नाशरा संधू ही विराट कोहली के शू ब्रांड One 8 के जूते पहनी दिखीं. उनके करियर बेस्ट प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तान ने हॉन्गकॉन्ग को 72 रन के बड़े अंतर से हराया. (Photo: Getty)

नाशरा संधू के गेंद से बरपाए कहर से हॉन्ग कॉन्ग को हराने के साथ ही पाकिस्तान को दो बड़े फायदे हुए. एक तो बड़ी जीत से उनका कन्फिडेंस जो भारत से मिली हार के बाद डगमगा गया था, वो बढ़ा. वहीं दूसरा फायदा ये हुआ कि टीम ने सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है. (Photo: Getty)

सेमीफाइनल में पाकिस्तान को श्रीलंका की चुनौती का सामना करना है. 11 सितंबर को सेमीफाइनल होगा. अब देखना ये दिलचस्प रहेगा कि क्या नाशरा संधू उस मुकाबले में भी विराट कोहली के ही जूतों में उतरेंगी.

Leave a Comment