Women Asia Cup 2026: विमेंस एशिया कप 2026 के अपने पहले ही मुकाबले में उतरते ही भारत की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने इतिहास रच दिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जैसे ही प्लेइंग इलेवन की घोषणा की दीप्ति शर्मा 150 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलने वाली भारत की पहली ऑलराउंडर बन गई।
वह भारत की तीसरी और ओवरऑल 12वीं खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टी20 में यह मुकाम हासिल किया है। भारत की ओर से सर्वाधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच हरमनप्रीत कौर ने खेला है। हरमन ने 202 जबकि स्मृति मंधाना 171 टी20 मैच खेल चुकी हैं।