Vansh Bedi Fixing Approach: कौन हैं वंश बेदी? जिनसे सट्टेबाज क्रिकेटर ने किया संपर्क, BCCI खंगालेगी पूरा मामला

Vansh Bedi Fixing Approach: चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज वंश बेदी (Vansh Bedi) फिक्सिंग का मामले को लेकर खूब चर्चा में हैं. हाल ही में खेले गए दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2026 में सेंट्रल दिल्ली किंग्स के लिए खेलते दिखाई दिए थे.

इस लीग के दौरान वंश बेदी ने पड़ोसी राज्य (उत्तर प्रदेश) के एक क्रिकेट द्वारा मैच फिक्सिंग के लिए संपर्क किए जाने को लेकर शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने एंटी करप्शन विंग को इसकी जानकारी दी.

इसको लेकर दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) के सेक्रेटरी अशोक सचिव ने कहा कि वंश बेदी ने तुरंत भ्रष्टाचार विरोधी विभाग को उत्तर प्रदेश के एक खिलाड़ी द्वारा किए गए भ्रष्टाचार संबंधी संपर्क की सूचना दी, जो उसी राज्य में टी20 लीग खेल रहा था. उन्होंने कहा, ‘हमने इस साल सभी टीम के साथ एसएलओ (विशेष कानूनी सलाहकार) नियुक्त किए हैं और हमारी सभी व्यवस्थाएं पुख्ता हैं.’

DDCA ने BCCI से मांगी मदद

यह मामला तब चर्चा में आया, जब तहलका (Tehelka) के एक स्टिंग ऑपरेशन में फिक्सिंग का दावा किया गया. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में DDCA ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को लेटर लिखकर सलाह मांगी है. अब BCCI इस पूरे मामले की जांच करेगी. बताया जा रहा है कि यह मामला जितना दिख रहा, उससे भी कहीं ज्यादा गंभीर है.

कौन हैं वंश बेदी?

23 साल के वंश बेदी उत्तराखंड के रहने वाले हैं, जिनका जन्म 23 दिसंबर 2002 को हुआ था. वह एक भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. उन्होंने दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 में 44.5 की औसत से 221 रन बनाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था. इसके बाद IPL 2025 के ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने उन्हें 55 लाख रुपये में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया. हालांकि बाद में चोट और अन्य कारणों की वजह से वंश बेदी की जगह CSK ने उर्विल पटेल को टीम में शामिल किया.

 

वंश बेदी का करियर

वंश बेदी के करियर की बात करें, तो उन्होंने DPL 2024 में 44.5 की औसत से 221 रन बनाए थे. इसके बाद DPL 2025 में वंश ने 9 पारियों में 20.78 की औसत और 187 के स्ट्राइक रेट से 187 रन बनाए. फिर DPL 2026 में उन्होंने 7 पारियों में 26.33 की औसत और 197.50 के स्ट्राइक रेट से 158 रन बनाए.

Leave a Comment