उत्तर प्रदेश टी20 लीग 2026 (UP T20 League 2026) में शुक्रवार को मेरठ मावेरिक्स और नोएडा किंग्स (Meerut Mavericks vs Noida Kings) के बीच क्वालीफायर-2 मुकाबला खेला जाना है. इस अहम मैच से पहले मौसम ने दोनों टीमों और फैंस की चिंता बढ़ा दी है.
लखनऊ में आज बारिश का अलर्ट है और आसमान में बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है. ऐसे में मुकाबले के दौरान मौसम की भूमिका अहम हो सकती है.
मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, लखनऊ में दिनभर बादल छाए रह सकते हैं और कई इलाकों में बारिश के साथ गरज-चमक देखने को मिल सकती है. तापमान भी सामान्य से कम रहने की उम्मीद है. खास बात यह है कि क्वालीफायर-2 का मुकाबला शाम के समय खेला जाना है, इसलिए मैच शुरू होने के आसपास बारिश हुई तो खेल प्रभावित होने की आशंका बनी रहेगी.
पहले भी बारिश बन चुकी है बड़ी परेशानी
यूपी टी20 लीग के मौजूदा सीजन में बारिश के कारण पहले भी मुकाबलों का शेड्यूल प्रभावित हुआ है. कुछ मैचों में बारिश के चलते ओवरों की संख्या कम करनी पड़ी, जबकि प्लेऑफ मुकाबलों के आयोजन को लेकर भी बदलाव किए गए. ऐसे में मेरठ मावेरिक्स और नोएडा किंग्स के बीच होने वाले इस मुकाबले में भी मौसम पर सभी की नजरें रहेंगी.
जो जीतेगा वो फाइनल में
क्वालीफायर-2 का महत्व दोनों टीमों के लिए काफी ज्यादा है, क्योंकि यहां जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी. ऐसे में दोनों टीमें पूरे मुकाबले के लिए मैदान पर उतरना चाहेंगी. अगर बारिश के कारण मैच में ओवर कम होते हैं या मुकाबला रद्द होता है, तो ड्रेसिंग रूम से लेकर फैंस तक सभी की धड़कनें बढ़ सकती हैं.
दोनों टीमों का स्क्वॉड
मेरठ मैवरिक्स: आरुष गोयल, अक्षय दुबे, दिव्यांश राजपूत, दिव्यांश जोशी, ईशु शर्मा, करण चौधरी, कार्तिक त्यागी, कुणाल यादव, रिंकू सिंह, रितिक वत्स, ऋतुराज शर्मा, स्वास्तिक चिकारा, विजय कुमार, विशाल चौधरी, वसीम मिर्जा, यश गर्ग, युवराज नागर, जीशान अंसारी
नोएडा सुपर किंग्स: आदित्य शर्मा, अंचित यादव, अनिवेश चौधरी, दीपक राजपूत, कार्तिक सिद्धू, कुणाल त्यागी, माधव कौशिक, नमन तिवारी, पीयूष सिंह, प्रशांत वीर, रजत संसरवाल, रवि सिंह, शौर्य सिंह, शिवा सिंह, शोएब सिद्दीकी, शुभम गौतम, सिद्धार्थ चौधरी, वंश