U19 Asia Cup 2026: अंडर-19 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में, दिवाली के दिन होगी हाई-वोल्टेज टक्कर, शेड्यूल घोषित

दुबई: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट की टक्कर का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर है। अंडर-19 एशिया कप 2026 में दोनों टीमें एक बार फिर आमने-सामने होंगी। एशियन क्रिकेट काउंसिल ने टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसके मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज का मुकाबला 8 नवंबर को खेला जाएगा।

इसी दिन दिवाली भी है। इस टूर्नामेंट का आयोजन 5 से 14 नवंबर तक ओमान में होगा।

50 ओवर के फॉर्मेट में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी। इन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। सभी मुकाबले मस्कट के अल अमरात स्थित ओमान क्रिकेट अकादमी के दो मैदानों पर खेले जाएंगे। हर ग्रुप से टॉप-2 दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। सेमीफाइनल की विजेता टीमों के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।

पिछली हार का बदला लेना चाहेगा भारत

भारत और पाकिस्तान के बीच कोई भी मुकाबला होता है तो वह चर्चा का केंद्र बन ही जाता है। पिछले साल खेले गए अंडर-19 एशिया कप के खिताब को पाकिस्तान ने जीता था। फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 191 रनों के बड़े अंतर से हराया था। हालांकि, भारत ने   में पाकिस्तान को बाहर करके जवाब दिया और बाद में खिताब भी जीता था।

अंडर-19 एशिया कप 2026 के ग्रुप

ग्रुप ए: भारत, पाकिस्तान, यूएई, नेपाल।

ग्रुप बी: बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, मलेशिया।

अंडर-19 एशिया कप 2026 का शेड्यूल

तारीख मैच स्टेडियम समय (भारतीय समय)
5 नवंबर 2026 श्रीलंका U19 vs मलेशिया U19 अल अमेरात क्रिकेट ग्राउंड, टर्फ 2 सुबह 10:30 बजे
5 नवंबर 2026 बांग्लादेश U19 vs अफगानिस्तान U19 अल अमेरात क्रिकेट ग्राउंड, टर्फ 1 सुबह 10:30 बजे
6 नवंबर 2026 पाकिस्तान U19 vs UAE U19 अल अमेरात क्रिकेट ग्राउंड, टर्फ 2 सुबह 10:30 बजे
6 नवंबर 2026 भारत U19 vs नेपाल U19 अल अमेरात क्रिकेट ग्राउंड, टर्फ 1 सुबह 10:30 बजे
7 नवंबर 2026 अफगानिस्तान U19 vs मलेशिया U19 अल अमेरात क्रिकेट ग्राउंड, टर्फ 2 सुबह 10:30 बजे
7 नवंबर 2026 श्रीलंका U19 vs बांग्लादेश U19 अल अमेरात क्रिकेट ग्राउंड, टर्फ 1 सुबह 10:30 बजे
8 नवंबर 2026 भारत U19 vs पाकिस्तान U19 अल अमेरात क्रिकेट ग्राउंड, टर्फ 2 सुबह 10:30 बजे
8 नवंबर 2026 UAE U19 vs नेपाल U19 अल अमेरात क्रिकेट ग्राउंड, टर्फ 1 सुबह 10:30 बजे
9 नवंबर 2026 बांग्लादेश U19 vs मलेशिया U19 अल अमेरात क्रिकेट ग्राउंड, टर्फ 2 सुबह 10:30 बजे
9 नवंबर 2026 श्रीलंका U19 vs अफगानिस्तान U19 अल अमेरात क्रिकेट ग्राउंड, टर्फ 1 सुबह 10:30 बजे
10 नवंबर 2026 भारत U19 vs UAE U19 अल अमेरात क्रिकेट ग्राउंड, टर्फ 2 सुबह 10:30 बजे
10 नवंबर 2026 पाकिस्तान U19 vs नेपाल U19 अल अमेरात क्रिकेट ग्राउंड, टर्फ 1 सुबह 10:30 बजे
12 नवंबर 2026 सेमीफाइनल 1 अल अमेरात क्रिकेट ग्राउंड, टर्फ 2 सुबह 10:30 बजे
12 नवंबर 2026 सेमीफाइनल 2 अल अमेरात क्रिकेट ग्राउंड, टर्फ 1 सुबह 10:30 बजे
14 नवंबर 2026 फाइनल अल अमेरात क्रिकेट ग्राउंड, टर्फ 2 सुबह 10:30 बजे

Leave a Comment