Team India World Record: भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, एक कैलेंडर ईयर में लगाए सबसे ज्यादा छक्के; पाकिस्तान टॉप-5 में सबसे पीछे

India Women’s Cricket Team World Record: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2026 में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम ने महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर के दौरान सबसे ज्यादा छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड बना दिया है.

टीम इंडिया इस मुकाम तक पहुंचने वाली दुनिया की पहली महिला टीम बन गई है. खास बात यह है कि इस सूची में पाकिस्तान की टीम काफी पीछे नजर आ रही है. Harmanpreet Kaur World Record: हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, एमएस धोनी को पीछे छोड़ बनीं टी20 फाइनल में सबसे सफल कप्तान

भारतीय महिला क्रिकेट टीम पिछले कुछ वर्षों से शानदार प्रदर्शन कर रही है. टीम ने 2025 महिला वनडे विश्व कप और 2026 महिला एशिया कप का खिताब जीतने के बाद अब बल्लेबाजी में भी नया इतिहास रच दिया है. भारतीय बल्लेबाजों ने पूरे साल आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया.

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली पहली टीम बनी भारत

साल 2026 में भारतीय महिला टीम की ओर से 21 खिलाड़ियों ने 179 पारियों में कुल 110 छक्के लगाए हैं. इसके साथ ही भारत महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर के दौरान 100 से ज्यादा छक्के लगाने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है.

इस सूची में दक्षिण अफ्रीका 77 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर है. तीसरे स्थान पर भी भारत का ही नाम दर्ज है, जिसने 2018 में 67 छक्के लगाए थे. इसके अलावा 2022 में भारत ने 65 छक्के जड़े थे.

टॉप-5 में सबसे नीचे पाकिस्तान

अगर इस रिकॉर्ड की टॉप-5 सूची पर नजर डालें तो पाकिस्तान पांचवें स्थान पर मौजूद है. पाकिस्तान की 25 खिलाड़ियों ने 2026 में 213 पारियों के दौरान सिर्फ 63 छक्के लगाए. इससे साफ है कि आक्रामक बल्लेबाजी के मामले में भारतीय महिला टीम बाकी टीमों से काफी आगे निकल चुकी है.

महिला टी20 में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीमें

110 छक्के – भारत (2026)
77 छक्के – दक्षिण अफ्रीका (2026)
67 छक्के – भारत (2018)
65 छक्के – भारत (2022)
63 छक्के – पाकिस्तान (2026)
60 छक्के – दक्षिण अफ्रीका (2018)
54 छक्के – बांग्लादेश (2026)
54 छक्के – भारत (2024)
54 छक्के – दक्षिण अफ्रीका (2024)
52 छक्के – श्रीलंका (2024)

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने जीता गोल्ड, पाकिस्तान को मिला ब्रॉन्ज

आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में भी भारतीय महिला टीम का दबदबा देखने को मिला. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 114 रन से हराया और फाइनल में श्रीलंका को 147 रन से मात देकर लगातार दूसरा एशियन गेम्स गोल्ड मेडल अपने नाम किया. वहीं पाकिस्तान महिला टीम को सेमीफाइनल में श्रीलंका के हाथों 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. हालांकि ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 31 रन से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया.

Leave a Comment