खेल डेस्क। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में जापान को आठ विकेट से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। मैच में शैफाली वर्मा ने (दो विकेट और नाबाद 40 रन) ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया।
उन्होंने केवल 15 गेंदों में नाबाद 40 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी में उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए।
इस पारी के दौरान उन्होंने एक भारतीय रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। शैफाली अब अन्तरराष्ट्रीय महिला टी20 क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में दूसरी सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। भारतीय बल्लेबाजों की इस लिस्ट में वह शीर्ष पर पहुंच गई हैं। उन्होंने इस मामले में भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
हरमनप्रीत ने साल 2018 में 25 छक्के लगाए थे, जबकि शैफाली इस साल अभी तक 26 छक्के लगा चुकी हैं। दुनिया में उनसे आगे केवल श्रीलंका की चमारी अट्टापट्टू, जिन्होंने 2024 में 32 छक्के लगाए थे। इस साल शैफाली टी20 इंटरनेशनल में 700 से अधिक रन बना चुकी हैं। अब उनके निशाने पर स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड है, जो साल 2024 में 763 रन बनाने में सफल रही थी।