जोहानिसबर्ग: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका ने दमदार बॉलिंग की है। जोहानिसबर्ग में पहले खेलते हुए साउथ अफ्रीका ने 9 विकेट पर 365 रन बनाए। टॉस के बाद बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही।
एडेन मार्करम पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले जोश हेजलवुड का शिकार बन गए। इसके बाद विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक भी केवल 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए और टीम 20 रन के भीतर दो बड़े विकेट गंवा चुकी थी।
बावुमा और मिलर ने शतक ठोका
मुश्किल समय में कप्तान टेम्बा बावुमा ने जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने मैथ्यू ब्रीट्जके के साथ पारी को आगे बढ़ाया। ब्रीट्जके ने 28 गेंदों पर 34 रन की तेज पारी खेली, लेकिन इसके बाद डेविड मिलर ने जो किया उसकी उम्मीद ऑस्ट्रेलिया को नहीं थी। बावुमा और मिलर ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर खबर ली। दोनों के बीच 156 साझेदारी हुई, जिसने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। कप्तान बावुमा ने 116 गेंदों में 103 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।
मिलर ने अपनी पारी में 9 छक्के मारे
दूसरे छोर पर डेविड मिलर ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने सिर्फ 73 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 93 गेंदों में 142 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 12 चौके और 9 छक्के शामिल रहे। मिलर ने 152.69 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दीं। आखिरी ओवरों में मार्को यानसेन ने 15 गेंदों पर 19 रन और डुआन यानसेन ने 18 गेंदों पर नाबाद 27 रन बनाकर तेजी से स्कोर बढ़ाया।
ने 5 विकेट लिए लेकिन उन्होंने 67 रन दिए। जोश हेजलवुड को तीन विकेट मिले। 26 साल के एडवर्ड्स के वनडे करियर का यह दूसरा ही मैच है। इसी सीरीज के पहले मुकाबले में उन्होंने डेब्यू किया था।