रणजी ट्रॉफी 2026-27 के पहले लेग में दिल्ली को बंगाल के खिलाफ पहले मुकाबले में हार मिली थी। उसके बाद अब दूसरे मैच में आयुष बडोनी की कप्तानी वाली दिल्ली की टीम ने बेहतरीन शुरुआत की है।
गुजरात के खिलाफ इस मुकाबले में दिल्ली ने पहले खेलते हुए पहली पारी 648 रन पर घोषित की। दिल्ली के लिए कप्तान आयुष बडोनी ने 217 और ओपनर प्रियांश आर्या ने 199 रन की पारी खेली।
आयुष और प्रियांश के अलावा सुमित माथुर ने 92 और विकेटकीपर बल्लेबाज अनुज रावत ने 61 गेंद पर 61 रन की पारी खेली। सुमित और अनुज नाबाद रहे और दिल्ली ने दूसरे दिन दूसरे सत्र में अपनी पारी घोषित कर दी। गुजरात की टीम ने पहला मुकाबला ओडिशा के खिलाफ 10 विकेट से जीता था और एलीट ग्रुप सी की अंकतालिका में नंबर 1 स्थान पर है।
दिल्ली की पारी में क्या-क्या हुआ?
दिल्ली की टीम की पारी की बात करें तो सनत सांगवान ओपनिंग में कुछ खास नहीं कर पाए और 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यश ढुल ने भी निराश किया और 10 रन पर आउट हुए। 67 रन पर पहला विकेट गंवाने के बाद दूसरे ओपनर प्रियांश आर्या ने एक छोर संभाले रखा। फिर 87 रन पर टीम ने यश का दूसरा विकेट गंवा दिया।
प्रियांश फिर भी डटे रहे और उन्होंने 220 गेंद पर 199 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 24 चौके व 6 छक्के लगाए। आयुष दोसेजा के साथ उन्होंने तीसरे विकेट के लिए 55 और चौथे विकेट के लिए कप्तान आयुष बडोनी के साथ 234 रन की साझेदारी की। आयुष ने 246 गेंद की पारी में 22 चौके और 2 छक्के लगाए।
गुजरात की शुरुआत खराब
दिल्ली के 648 वाले पहाड़ जैसे स्कोर के बाद गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही। गुजरात ने पहला विकेट 25 रन पर ही गंवा दिया और ओपनर आर्य डेसाई 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ऋतिक शोकीन ने दिल्ली को पहली सफलता दिलाई। वहीं गुजरात के लिए इससे पहले गेंदबाजी में हर्षल पटेल और मनन हिंगराजिया ने 2-2 विकेट लिए थे। वहीं एक विकेट जयमीत पटेल को मिला था।
Asian Para Games: निषाद कुमार ने जीता गोल्ड; घास काटने वाली मशीन में गंवाया था एक हाथ, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, पढ़ें प्रेरक कहानी
भारत के लिए दूसरा गोल्ड पहले दिन ही लॉन्ग जम्प एथलीट निषाद कुमार ने T45 कैटेगरी में अपने नाम किया। पहले दिन अब तक भारत ने 2 गोल्ड, 2 सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है।