Ranji Trophy: निशांत सिंधु का ऑलराउंड प्रदर्शन, हरियाणा ने चंडीगढ़ को पारी और 24 रनों से हराया

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के दूसरे राउंड में मंगलवार (20 अक्टूबर)को हरियाणा ने चंडीगढ़ को पारी और 24 रनों से हरा दिया। हरियाणा की जीत के हीरो निशांत सिंधु रहे। उन्होंने 92 रन बनाने के अलावा चंडीगढ़ की दूसरी पारी में 6 विकेट झटके।

हरियाणा ने पहली पारी में 245 रन बनाए। चंडीगढ़ की टीम पहली पारी में 103 और दूसरी में 118 रन पर आउट हो गई।

चंडीगढ़ के लिए दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन कप्तान मनन वोहरा ने बनाए। उन्होंने 89 गेंद पर 4 चौके की मदद से 47 रन बनाए। 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए। भागमेंदर लथेर ने 57 गेंद पर 29 रन बनाए। अर्शलन खान ने 64 गेंद पर 20 रन बनाए। विशु कश्यप ने 9, जगजीत सिंह ने 4, अर्जुन आजाद और अक्षित राणा ने 2-2 रन बनाए।

निशांत सिंधु-यशवर्धन दलाल की शानदार बल्लेबाजी

शिवम भांबरी, निशुंक बिरला और राज बावा बगैर खाता खोले पवेलियन लौटे। रोहित धांड़ा बगैर खाता खोले नाबाद रहे। चंडीगढ़ के लिए निशांत सिंधु वे 6, कनिष्क चौहान ने 3 और अजित चहल ने 1 विकेट लिए। इससे पहले हरियाणा के लिए निशांत सिंधु ने 92 और यशवर्धन दलाल ने 95 रन बनाए। इन दोनों के अलावा धीरू सिंह 13 और अजित चहल 11 रन ही दहाई कां आंकड़ा पार कर पाए। चंडीगढ़ के लिए निशुंक बिरला ने 5 विकेट लिए।

पूर्व क्रिकेटर के बेटे हैं चिन्मय सुतार

मिजोरम के चिन्मय सुतार फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 400 रन बनाने वाले केवल दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए। उन्होंने यह उपलब्धि सोमवार को सोविमा स्थित नागालैंड क्रिकेट स्टेडियम में नागालैंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में हासिल की। चिन्मय 90 के दशक में मुंबई के धुआंधार बल्लेबाज (छक्के लगाने के लिए मशहूर) राजेश सुतार के बेटे हैं। चिन्मय ने अपनी पूरी क्रिकेट मुंबई में ही खेली है और मुंबई के मैदानों पर रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, सरफराज खान, पृथ्वी शॉ जैसे बड़े नामों के साथ खेले हैं।

Leave a Comment